फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hailstorm and storm warning in seven districts of Himachal

हिमाचल में एक सप्ताह की देरी से पहुंचेगा मानसून, बारिश और बर्फबारी से राहत

Wed, 19 Jun 2019 10:24 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Jun 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm and storm warning in seven districts of Himachal
फाइल फोटो

हिमाचल में 25 जून से प्री मानसून की बौछारें पड़ेगी। इस साल सामान्य से करीब एक सप्ताह की देरी से जुलाई महीने के पहले हफ्ते में मानसून के हिमाचल पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


साल 2018 में 27 जून को और साल 2017 में पहली जुलाई को मानसून की प्रदेश में एंट्री हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून हिमाचल पहुंचने के आसार हैं।

विज्ञापन

तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज

Hailstorm and storm warning in seven districts of Himachal

प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज हुआ। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जारी बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में सुबह तक जारी बारिश से तापमान में कमी हुई है।

 ऊना में अधिकतम तापमान 34.6, बिलासपुर में 33.8, कांगड़ा में 33.3, हमीरपुर में 33.2, सुंदरनगर में 32.0, चंबा में 31.6, सोलन-नाहन में 29.0, भुंतर में 28.5, धर्मशाला में 28.4, शिमला में 23.5, डलहौजी में 17.8, कल्पा में 14.7 और केलांग में 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

 रोहतांग दर्रा में गिरे बर्फ के फाहे

Hailstorm and storm warning in seven districts of Himachal

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा। रोहतांग दर्रा व इसके आसपास की ऊंची पहाड़ियों में दोबारा ताजा बर्फ के फाहे गिरे।

कुल्लू के साथ पर्यटन नगरी मनाली में बूंदाबांदी हुई। रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद होने से पर्यटक बर्फ के ताजा फाहों का आनंद नहीं उठा सके।

राजधानी शिमला में आज हल्के बादल छाए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 24 जून तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed