फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hail storm warning for himachal from 24 april

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी

Tue, 23 Apr 2019 07:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Apr 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
hail storm warning for himachal from 24 april
फाइल फोटो

हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में ओलावृष्टि की चेतावनी की है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को गर्जना के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी हुई है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 और 25 अप्रैल को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन

इन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

hail storm warning for himachal from 24 april
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है।

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.2, कांगड़ा में 34.9, बिलासपुर में 36.5, हमीरपुर में 34.7, चंबा में 32.6, सुंदरनगर में 34.3, भुंतर में 33.0, नाहन में 31.1, सोलन में 30.0, धर्मशाला में 26.4, शिमला में 25.0, कल्पा में 22.3, डलहौजी में 21.0 और केलांग में 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed