फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gurjinder singh working as a junior artist in dangal movie

‘दंगल’ में आमिर संग दिखेगा देवभूमि का कलाकार

Thu, 23 Jun 2016 12:04 PM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 23 Jun 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
gurjinder singh working as a junior artist in dangal movie
आमिर खान के साथ गुरजिंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

पांवटा के गुरजिंद्र सिंह लहल बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के साथ नजर आएंगे। फिल्म में यह युवक हरियाणा के एक ग्रामीण की भूमिका में नजर आएगा। फिल्म दंगल की शूटिंग लुधियाना और दिल्ली में हो रही है। इस फिल्म में आमिर खान हरियाणा के महावीर सिंह फोगट के किरदार में हैं, जिनकी दो बेटियां हैं।

विज्ञापन


इनको कुश्ती के क्षेत्र में उतारने का सपना देखते हैं। सपना पूरा करने के लिए गांव का विरोध झेलते हैं। आखिर में अपनी बेटियों को सफल खिलाड़ी बना कर दम लेते हैं। इस फिल्म में गुरजिंद्र को आमिर के साथ स्पोर्टिंग कास्ट जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर कार्य करने का मौका मिला है।
विज्ञापन


पांवटा के भेहड़ेवाला निवासी गुरजिंद्र सिंह (18) ने बताया कि उन्होंने पिछले सत्र में गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा से जमा 2 उर्त्तीण की है। अब कॉलेज के साथ फिल्म, धारावाहिक और थियेटर करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिला मौका

gurjinder singh working as a junior artist in dangal movie
आमिर का दंगल लुक - फोटो : ANI

फिल्म दंगल के निर्माता स्वयं आमिर खान हैं। भूतनाथ फिल्म फेम निदेशक नितेश तिवारी इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। शूटिंग हरियाणा व दिल्ली में हो रही है। फिल्म की कहानी हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र पर घूमती है।

हरियाणवी फिल्म में आमिर खान ने महावीर सिंह फोगट की भूमिका निभाई है। जो, अपनी दो बेटियों को कुश्ती क्षेत्र में भेजते है। गांव में भारी विरोध उठता है। फिल्म के लिए तैयार गुज्जवाला गांव में पुराने घर का सैट बनाया गया है।

गुरजिंद्र ने कहा कि वे सोनी चैनल के धारावाहिक मन में विश्वास है के लिए चंडीगढ़ में शूटिंग कर रहे थे। इस बीच एक दोस्त ने दंगल फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर से मिलाया। सरदार होने पर उन्होंने पहले कुछ हिचकिचाहट दिखाई। फिर गेटअप चैंज कर हरियाणवी की भूमिका करने को सिलेक्ट कर लिया।

शुरू से ही थी अभिनय में रुचि
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा के प्रधानाचार्य बीएस सैनी, गुरजिंद्र के पिता कमलजीत सिंह और माता सतिंद्र कौर ने कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान के साथ गुरजिंद्र को अभिनय का मौका मिला है। उसकी शुरू से ही अभिनय में रुचि थी और फिल्मों में कार्य करने का सपना देखता रहता था। अब, फिल्म, टीवी सीरियल और थियेटर में अभिनय करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed