{"_id":"57599e554f1c1bca389c5c89","slug":"gujrat-tourist-drown-in-parvati-river-near-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में उतरकर फोटोग्राफी कर रहा गुजरात का पर्यटक बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में उतरकर फोटोग्राफी कर रहा गुजरात का पर्यटक बहा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब चार बजे पार्वती नदी में फोटोग्राफी के लिए उतरा एक पर्यटक बह गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मणिकर्ण घाटी के कसोल के पास वीरवार दोपहर बाद करीब चार बजे पार्वती नदी में फोटोग्राफी के लिए उतरा एक पर्यटक बह गया। गुजरात का पर्यटक अपने चार दोस्तों के साथ नदी किनारे फोटोग्राफी कर रहा था।
विज्ञापन
अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। दोस्त उसे बचाने के लिए चिल्लाए लेकिन आसपास कोई न होने से मदद नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हिमालय नेगीज एडवेंचर रेस्क्यू दल के सदस्यों के साथ तलाश की।
विज्ञापन
लेकिन देरशाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पार्वती नदी में बहे पर्यटक की पहचान गुजरात निवासी तुषार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी बहे पर्यटक को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।
विज्ञापन