फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   guidelines for apple season in himachal pradesh

सेब सीजन को सख्त नियम, मामला सामने आते ही सील होगा मार्केट यार्ड

Wed, 01 Jul 2020 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jul 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
guidelines for apple season in himachal pradesh
फाइल फोटो

प्रदेश सरकार ने कोविड-19 को देखते हुए एपीएमसी की मंडियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्यों से आने वाले आढ़तियों, लदानियों, लोडर, पैकर्स और श्रमिकों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। मंडियों के सचिवों को जिला उपायुक्तों को ऐसे लोगों की सूची सौंपनी होगी। अगर मंडी में कोविड-19 का मामला सामने आता है तो मार्केट यार्ड को तुरंत सील करना होगा। जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग को सूचना देनी जरूरी है और यहां पर प्रवेश में रोक रहेगी। 

विज्ञापन


प्रधान सचिव कृषि ओंकार शर्मा ने इस संबंध में हिमाचल एपीएमसी के प्रबंध निदेशक को दिशा निर्देश जारी करते हुए इनका सख्ती से पालन करने को कहा है। मंडी के सचिवों को उन लोगों की सूची तत्काल उपायुक्त को भेजनी होगी ताकि शीघ्र ऐसे लोगों को ट्रांजिट पास जारी किए जा सकें। इन पासों की एक-एक प्रति संबंधित जिलों के एसपी और सीएमओ को उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य से बाहर से कंटेनमेंट जोन के आलावा अन्य क्षेत्रों से ऐसे लोगों की आवाजाही हो सकेंगी। 
विज्ञापन


इन दिशा निर्देशों के अनुसार एपीएमसी जिला प्रशासन से चिन्हित होटलों, सराय, होम स्टे या निजी क्षेत्र की सूची मंजूर कराएगी ताकि इनमें बाहर से आने वाले लोगों को ठहराया जा सके। इनमें आपदा प्रबंधन सेल के आदेशों के अनुसार ऐसे लोगों को क्वारंटीन करना होगा। बागवानों, किसानों, चालकों, लदानी, श्रमिकों, स्टाफ की रोज थर्मल स्कैनिंग जरूरी होगी। अगर किसी का तापमान 100 डिग्री या 38 डिग्री सेल्सियस या फ्लू के लक्षण  पाए जाते हैं तो उसे मंडी में प्रवेश नहीं करने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के भीतर और बाहर थूकने पर रोक रहेगी। दोषी को मंडी समिति सचिव जुर्माना कर सकेंगे। मार्केट यार्ड में चिन्हित स्थान पर ही ये लोग बैठक सकेंगे और पेमेंट का इंतजार तय स्थान पर सामाजिक दूरी बनाकर ही करना होगा। भुगतान ऑनलाइन करने पर जोर दिया जाए। मंडी में प्रवेश करते ही वाहन को पूरी तरह से सैनिटाइज करना पड़ेगा। नीलामी के समय भी सामाजिक दूरी बनाकर रखनी होगी। संभव हो तो ई-नाम से नीलामी प्रक्रिया की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed