गुड़िया रेप मामलाः निलंबित आईजी जैदी ने हाईकोर्ट में लगाई ये दरख्वास्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़िया मामले से जुड़े पुलिस हिरासत में हुई हत्या केस में निलंबित और न्यायिक हिरासत में चल रहे नौ पुलिस वालों को अदालत में पेश किया गया। इसमें आईजी जहूर एच जैदी, एसपी डीडब्ल्यू नेगी और डीएसपी मनोज जोशी सहित नौ पुलिस वाले शामिल है।
ये विशेष न्यायाधीश सीबीआई के कोर्ट में पेश किए गए। इस मौके पर जैदी ने अपने मोबाइल फोन को आधार से लिंक करने के लिए कोर्ट में अरजी लगाई। अदालत ने वीरवार को सभी आरोपियों को दोबारा 19 दिसंबर 2017 तक न्यायिक हिरासत पर भेज दिया।
आरोपी जहूर हैदर जैदी ने अदालत में अपने सिम को आधार से लिंक करने के लिए कोर्ट में दरख्वास्त लगाई, जिस पर सीबीआई को रिप्लाई फाइल करने के लिए कहा गया है। अदालत ने अब सीबीआई को 19 दिसंबर 2017 तक जवाब फाइल करने को कहा है।
आरोपियों ने लीगल एड एडवोकेट से इनकार किया
अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को तय की गई है। वीरवार को अदालत ने आरोपियों को सुनवाई के दौरान मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करते हुए लीगल एड अधिवक्ता देने को भी कहा है।
हालांकि, आरोपी पुलिस अधिकारियों ने लीगल एड एडवोकेट से मना कर दिया। बार काउंसिल शिमला की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण कोई भी अधिवक्ता पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले की सुनवाई को पेश नहीं हो रहा है।