फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   gudiya rape and murder case father demands special investigation from cm jairam thakur

जैदी के खिलाफ गुड़िया के पिता ने फिर खोला मोर्चा, सीएम से विशेष जांच की मांग

Mon, 13 Jan 2020 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Jan 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
gudiya rape and murder case father demands special investigation from cm jairam thakur
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले से जुड़े सूरज लॉकअप हत्याकांड में गवाह एसपी सौम्या सांबशिवन के बयान के बाद अब गुड़िया के पिता ने एक बार फिर आईजी जहूर हैदर जैदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मांग की है कि जैदी व अन्य सभी को तत्काल फिर से निलंबित कर जेल में डाला जाए। जब एसपी स्तर की महिला अधिकारी पर बयान बदलने का दबाव डाला जा रहा है तो निचले स्तर के अधिकारियों व आम गवाहों की क्या हालत की गई होगी।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पिता की मांग और कोर्ट में एसपी सौम्या सांबशिवन के बयान के बाद अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। दरअसल, विधानसभा चुनावों के दौरान उस समय विपक्ष में रही भाजपा ने गुड़िया कांड को मुद्दा बनाते हुए महिला सुरक्षा पर तत्कालीन वीरभद्र सरकार को जमकर घेरा था। चुनाव नतीजों में वीरभद्र सरकार पर इस मुद्दे का काफी असर पड़ा।
विज्ञापन


चूंकि, गुड़िया कांड और महिला सुरक्षा के चुनावी मुद्दे के बूते भाजपा सत्ता पर काबिज हुई थी। उसी मुद्दे पर सरकार की नीयत पर सवाल उठ रहे हैं। परिजन आईजी जैदी की बहाली को लेकर परिजनों से लेकर विपक्ष तक सरकार को घेर रहा है, वहीं एक महिला आईपीएस अधिकारी के कोर्ट में दबाव बनाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के बयान के बाद महिला सुरक्षा के दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाहिर है परिजनों व आम लोगों की सवालिया नजरों में उलझे मुख्यमंत्री ने बहाली पर परिजनों के विरोध के बाद खुद आश्वासन दिया था कि वह मामले में हर संभव मदद करेंगे, लेकिन आश्वासन के बाद कोई कदम तो नहीं उठाया गया, बल्कि जैदी को वक्फ बोर्ड के सीईओ पद पर तैनाती जरूर दे दी गई। ऐसे में अब मामले में सख्त रुख अपनाकर मुख्यमंत्री खुद हालात नियंत्रित करने का दबाव बढ़ गया है।

जांच पर असंतोष के बीच सीबीआई ने साधा गुड़िया के परिजनों से संपर्क

हिमाचल की सियासत का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाने वाले बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म व हत्याकांड की जांच पर उठ रहे सवालों के बीच सीबीआई ने बड़ी कवायद की है। सीबीआई ने गुड़िया के पिता से संपर्क कर उन्हें अब तक की जांच की विस्तार से जानकारी दी है। आश्वासन दिया है कि मामले में समय-समय पर उन्हें जांच से अवगत करवाया जाएगा। 

सीबीआई ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब गुड़िया हत्याकांड में सिर्फ एक चरानी के शामिल होने की उसकी थ्योरी पर हर ओर से सवाल उठ रहे हैं। आम लोगों ने पहले ही एक व्यक्ति की ओर से घटना को अंजाम देने पर सवाल उठाए हैं।

हाल ही में गांधीनगर की फोरेंसिक  लैब से आई रिपोर्ट के बाद तो सीबीआई जांच सवालों के घेरे में आ गई है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि एक से अधिक आरोपियों ने दुराचार और हत्या को अंजाम दिया है। 

गुड़िया के पिता ने मुख्यमंत्री जयराम से मुलाकात कर किसी और एजेंसी से जांच कराने की सिफारिश तक कर दी। दावा किया कि मामले की जांच में एक व्यक्ति नहीं हो सकता। सीबीआई जांच में लीपापोती में जुटी है। परिजनों के  जांच पर सवाल उठाते ही सीबीआई ने पिता से संपर्क कर उन्हें अब तक की जांच से अवगत कराया है।

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने आश्वासन दिया है कि वह अभी भी मामले की जांच कर रही है। कुछ और लोगों की भूमिका को परख रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि मामले में सीबीआई कुछ और नए खुलासे कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed