फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gudiya parents have not got justice yet, rakesh sigha statement in assembly

गुड़िया के माता-पिता को अभी नहीं मिला न्याय, अब तो बार-बार कहते शर्त आती है: सिंघा

Fri, 28 Feb 2020 07:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Feb 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Gudiya parents have not got justice yet, rakesh sigha statement in assembly
विधायक राकेश सिंघा(फाइल फोटो)

राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा के दौरान शुक्रवार को माकपा विधायक राकेश सिंघा ने सरकार पर आरोपों की झड़ी लगी दी। कहा कि अब तो बार-बार कहते हुए शर्म आने लगी है। गुड़िया के मां-बाप को अभी न्याय नहीं मिला है। मामले में नए सिरे से जांच की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार जांच करने को तैयार नहीं है। सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का निपटारा नहीं हो रहा है। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिले की पंचायत का हवाला दिया और कहा कि शिकायत का कुछ नहीं हुआ। आरोप लगाया कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और सड़क जैसे मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित हैं।

विज्ञापन


विभागों में स्टाफ की भर्ती नहीं हो रही है। स्वास्थ्य महकमे में फार्मासिस्ट के 48 फीसदी पद रिक्त हैं। टेक्नीशियन के 69 फीसदी, आपरेशन थियेटर असिस्टेंट के 66 फीसदी, स्टाफ नर्सों के 29 फीसदी, मेल और फीमेल हेल्थ वर्करों के 32 फीसदी, डॉक्टरों के 30 फीसदी पद रिक्त हैं। पंप आपरेटरों के 80 और पीटरों के 28 फीसदी, बिजली बोर्ड में जेई के 64 फीसदी पद खाली हैं। बर्फबारी के चलते महीनों लोगों के घरों में लाइट नहीं आती है। इस पर आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा - सिंघा जी आंकड़े कहां से लाए हैं? सिंघा बोले - अगर यह आंकड़े गलत हैं तो मेरे खिलाफ आप प्रिवलेज मोशन लेकर आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed