फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   guchhi rajma madra will be served to President Draupadi Murmu

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति के लिए बनेगी गुच्छी, राजमा का मदरा और सेब की खीर

Mon, 17 Apr 2023 10:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Apr 2023 10:31 AM IST
सार

राष्ट्रपति मुर्मू 18 से 21 अप्रैल तक शिमला में रहेंगी। राज्य अतिथि गृह पीटरहाफ में लंच और छराबड़ा स्थित रिट्रीट राष्ट्रपति आवास में उनका डिनर होगा।

विज्ञापन
guchhi rajma madra will be served to President Draupadi Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ट्विटर

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए गुच्छी की सब्जी, राजमा का मदरा और सेब की खीर परोसी जाएगी। हिमाचल पर्यटन निगम ने राष्ट्रपति कार्यालय को खाने का मेन्यू भेजा था। यह मेन्यू फाइनल हो गया है। उन्हें चांदी की परत वाली थाली में नाश्ता, लंच और डिनर परोसा जाएगा। किचन से लेकर खाना परोसने वाले कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट होंगे। यही नहीं, आसपास रहने वाले लोगों को भी यह टेस्ट करवाना अनिवार्य किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू 18 से 21 अप्रैल तक शिमला में रहेंगी। राज्य अतिथि गृह पीटरहाफ में लंच और छराबड़ा स्थित रिट्रीट राष्ट्रपति आवास में उनका डिनर होगा।

विज्ञापन


उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मुख्य सचिव ने उनके दौरे को लेकर सचिवालय सामान्य प्रशासन व अन्य अधिकारियों से बैठक भी कर ली है। राष्ट्रपति मुर्मू विश्वविद्यालय शिमला में 26वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी। 19 अप्रैल को वह दोपहर बाद 3:10 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। 4:20 बजे वह विश्वविद्यालय से लौटेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित मंत्री और अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, अनाडेल से मालरोड तक गाड़ियों का ट्रायल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर हिमाचल में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। प्रेजेंट बॉडी गार्ड (पीबीजी) शिमला पहुंच गए हैं। रविवार को अनाडेल से लेकर रिज मैदान तक गाड़ियों का ट्रायल किया गया। 18 अप्रैल को राष्ट्रपति मुर्मू हेलिकाप्टर से अनाडेल पहुंचेगीं। हिमाचल के बार्डर एरिया को सील कर दिया गया है। विश्वविद्यालय, राष्ट्रपति आवास रिट्रिट सहित आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed