फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   GS Bali Said That HP Govt will Give Unemployement Allowance in Himachal.

बाली का दावा, सरकार देगी बेरोजगारी भत्ता, सुधीर को बताया बच्चा

Wed, 28 Dec 2016 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Dec 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
GS Bali Said That HP Govt will Give Unemployement Allowance in Himachal.

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि विस चुनाव के दौरान कांग्रेस ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था। सरकार ने इस घोषणापत्र को सरकारी दस्तावेज माना है। इस वायदे को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बात की जाएगी, ताकि इसे बजट सेशन में डाला जा सके।

विज्ञापन


बाली ने प्रेसवार्ता में कहा कि मैं घोषणापत्र का समन्वयक था। हमने पढ़े-लिखे युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी। जमा दो और बीए तक पढ़े युवाओं को एक हजार रुपये मासिक भत्ता देने का वादा किया था, जिनकी सालाना आय 2 लाख रुपये तक है। इसी तरह दिव्यांगों के लिए 1500 रुपये मासिक भत्ता देने का की बात कही थी।
विज्ञापन


आरोप सही निकलते हैं तो छोड़ दूंगा राजनीति
जीएस बाली ने कहा कि भाजपा चार्जशीट में मेरे खिलाफ आरोप सही पाए जाते हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। भाजपा के सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने भी चार्जशीट बनाई थी। मैं इसका चेयरमैन था। कांग्रेस ने जो चार्जशीट सौंपी थी, उसमें बेनामी संपत्ति को लेकर कई बड़े बिंदु थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर तेजी से काम होना चाहिए था। अभी तक इस पर क्या कार्रवाई हुई है, इसका मुझे पता नहीं है। कहा कि अब मैं चार्जशीट कमेटी का चेयरमैन नहीं बनूंगा। बोले - भाजपा चार्जशीट में मेरे विभाग पर घोटाले के जो आरोप लगाए हैं, इस बारे में भाजपा हाईकोर्ट या लोकायुक्त में शपथपत्र दे सकती है। वह हाईकोर्ट में सारे सबूत रखेंगे। उनके सभी विभागों में नियमों के मुताबिक काम हुआ है।

सुधीर शर्मा राजनीति में हमारा बच्चा

GS Bali Said That HP Govt will Give Unemployement Allowance in Himachal.

धर्मशाला रैली में स्टेज पर सीट न मिलने पर बाली बोले - यह रैली काफी महत्वपूर्ण थी। कार्यक्रम उनके जिले में था। सरकारी कार्यक्रम होने के नाते मुझे भी पास दिया था, लेकिन जैसे ही मंच स्थल की ओर जाने लगा तो सूची में नाम न होने से एसपीजी ने रोक दिया।

मेरे साथ आए कौल सिंह और विप्लव ठाकुर को मंच पर जाने दिया गया। मेरे साथ हजारों कार्यकर्ता आए थे। मैंने सोचा कि चार साल के जश्न का मैं पार्ट नहीं हूं, इसलिए चला गया। कैबिनेट मंत्री होने के कारण यह गंभीर मसला है। यह बाली की नहीं, नगरोटा बगवां और जिला कांगड़ा की बेइज्जती है। सीएम को इसकी जांच करवानी चाहिए।

सुधीर शर्मा राजनीति में हमारा बच्चा
जीएस बाली बोले - यह प्रशासनिक गलती है। जीएडी और पुलिस प्रशासन को यह व्यवस्था देखनी चाहिए थी। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा को लेकर उन्होंने कहा कि वह राजनीति में हमारा बच्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed