{"_id":"5800e68a4f1c1bc67b29067e","slug":"gs-bali-announcement-at-kullu-dussherra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरे में पहुंचे बाली ने की बड़ी घोषणाएं, चलेंगी हाईटेक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरे में पहुंचे बाली ने की बड़ी घोषणाएं, चलेंगी हाईटेक बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 14 Oct 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की तीसरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान वीरवार शाम को परिवहन, खाद्य आपूर्ति एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने तीन नई सुपर लग्जरी मिनी एसी कोच और तीन वोल्वो बस सेवाओं की घोषणा की। ये सभी छह आधुनिक बसें मनाली से चलेंगी।
विज्ञापन
दिसंबर तक ये सेवाएं आरंभ कर दी जाएंगी। बाली ने बताया कि एक मिनी एसी कोच सुबह पांच बजे मनाली से धर्मशाला के लिए चलेगी और रात को वापस मनाली पहुंचेगी। ऐसी ही मिनी बस सुबह 4:40 बजे मनाली से चंडीगढ़ के लिए चलेगी और देर रात वापस मनाली लौटेगी।
विज्ञापन
मनाली से शिमला के लिए भी मिनी बस सुबह 5:50 बजे चलेगी और रात को वापस मनाली पहुंचेगी। इन तीनों मिनी एसी बसों का किराया साधारण बसों से 25 प्रतिशत अधिक होगा। बताया कि सुबह पौने छह बजे मनाली से चंडीगढ़ के लिए एक नई वोल्वो बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन
इसी रूट पर शाम को साढ़े सात बजे भी मनाली से एक और वोल्वो बस रवाना होगी। मनाली-दिल्ली रूट पर भी नई वोल्वो बस चलाई जाएगी। बहु तकनीकी कॉलेज काईस में अगले साल से कंप्यूटर ट्रेड भी शुरू कर दिया जाएगा। इसी कॉलेज में नए भवन और हॉस्टल पर तीन-तीन करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में जीएस बाली के साथ आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह, एचआरटीसी के एमडी अशोक तिवारी, जिलाधीश यूनुस, एसपी पदम चंद, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ और एसडीएम मनाली ज्योति राणा आदि मौजूद रहे।