फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ground work for the construction of Balh International Airport begins

International Airport HP: हिमाचल के बल्ह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का जमीनी कार्य शुरू

Fri, 08 Jul 2022 01:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Jul 2022 01:20 PM IST
सार

प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जमीनी कार्य शुरू हो गया। अड्डे की सीमा की मार्किंग के लिए राजस्व मुहाल छातड़ू में पक्की बुर्जियां लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ। 

विज्ञापन
Ground work for the construction of Balh International Airport begins
बल्ह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का जमीनी कार्य शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जमीनी कार्य शुरू हो गया। अड्डे की सीमा की मार्किंग के लिए राजस्व मुहाल छातड़ू में पक्की बुर्जियां लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ। प्रशासन के पास विभिन्न विभागों से रिपोर्ट आने के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है। बुर्जियां लगाने का कार्य समाप्त होने के बाद उपायुक्त मंडी हवाई अड्डे से प्रभावित होने वालों से बैठकें करेंगे, जिसके बाद निर्माण की अगली प्रक्रिया शुरू होगी। बल्ह में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए ओएलएस और लिडार सर्वे पूरे हो चुके हैं।

विज्ञापन


हवाई अड्डा निर्माण स्थल से जो विभाग प्रभावित हो रहे हैं, प्रशासन ने उन विभागों की संपत्तियों का ब्योरा मांगा था। इसका ब्योरा प्रशासन को मिल गया है। इसमें शिक्षा विभाग के तीन स्कूल जद में आने हैं, जिन को स्थानांतरित करने के लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग की सड़कों, जलशक्ति विभाग की जल योजनाओं का भी आकलन तैयार किया जा चुका है। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि विभागों की संपत्तियों का लेखा-जोखा उच्चाधिकारियों को भी भेज दिया है। हवाई अड्डे के निर्माण के लिए बल्ह और नाचन क्षेत्र के पांच राजस्व मुहाल छातडू, कुम्मी, टांवा, स्यांह, ढाबण प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


-बल्ह और नाचन क्षेत्र के आएंगे पांच राजस्व मुहाल
- 3000 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा
- 419 बीघा सरकारी और 2577 बीघा निजी भूमि चिह्नित की है
- प्रथम चरण में 2800 मीटर का रनवे बनेगा
- 2862 की आबादी एयरपोर्ट निर्माण से होगी प्रभावित
- 589 आवासीय और व्यापारिक भवन आ रहे जद में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed