फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   green flag to Rs 4596.76 crores Renuka Dam project in himachal

4596.76 करोड़ की रेणुका बांध परियोजना को हरी झंडी, हिमाचल समेत 6 राज्यों में एमओयू

Fri, 11 Jan 2019 07:38 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/नई दिल्ली/ददाहू (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/नई दिल्ली/ददाहू (सिरमौर) Published by: ashok chauhan Updated Fri, 11 Jan 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
green flag to Rs 4596.76 crores Renuka Dam project in himachal

करीब साढ़े 45 सौ करोड़ से बनने वाली राष्ट्रीय महत्व की रेणुका बांध परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली में शुक्रवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर समेत छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने परियोजना निर्माण के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


छह राज्यों में हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर, दिल्ली के अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान के अशोक गहलोत, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हुए। समझौते के अनुसार परियोजना में छह राज्यों का शेयर 10 प्रतिशत रहेगा। कुल 4596.76 करोड़ में बनने वाली इस परियोजना में राज्य करीब 432.54 करोड़ रुपये खर्च करेंगे।

विज्ञापन

कॉरपोरेशन को हर साल 60 करोड़ का शुद्ध राजस्व

green flag to Rs 4596.76 crores Renuka Dam project in himachal

परियोजना को लेकर अन्य सभी औपचारिकताएं पहले ही पूरी कर ली गई हैं। सिरमौर जिले के बीचोंबीच बहने वाली गिरि नदी में 148 मीटर ऊंचे रेणुका बांध के निर्माण से दिल्ली समेत अन्य पड़ोसी राज्यों की प्यास बुझेगी।

करीब 1508 हेक्टेयर भूमि में बनने वाली रेणुका बांध परियोजना में 948 हेक्टेयर निजी भूमि बांध की भेंट चढ़ेगी। क्षेत्र के 1146 परिवारों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ेगा। विस्थापितों को सिरमौर जिले में ही पुनर्वास के लिए जमीन का चयन किया गया है।

परियोजना में 40 मेगावाट बिजली पैदा होगी। बिजली परियोजना प्रदेश पावर  कॉरपोरेशन लिमिटेड बनाएगी। दिल्ली सरकार बिजली घटक की 90 प्रतिशत लागत वहन करेगी। हिमाचल को केवल 0.30 प्रति यूनिट की दर से करीब 200 मिलियन यूनिट बिजली मिलेगी।

इससे कॉरपोरेशन को हर साल 60 करोड़ का शुद्ध राजस्व प्राप्त होगा। प्रथम वर्ष में राज्य सरकार को 12 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि परियोजना से 49800 हेक्टेयर मीटर बीसीएम पानी का भंडारण होगा। दिल्ली को 23 क्यूसेक की जलापूर्ति होगी। 

केंद्र 90 और छह राज्य खर्च करेंगे 10 फीसदी पैसा

green flag to Rs 4596.76 crores Renuka Dam project in himachal

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि परियोजना के सिंचाई/पेयजल घटक की 90 प्रतिशत लागत यानी 3892.83 करोड़ रुपये केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि 10 प्रतिशत यानी 432.54 करोड़ रुपयों में हरियाणा 47.82 प्रतिशत, यूपी और उत्तराखंड 33.65 प्रतिशत, हिमाचल 3.15 प्रतिशत, राजस्थान 9.34 प्रतिशत और दिल्ली 6.04 प्रतिशत खर्च करेंगे। परियोजना को भूमि अधिग्रहण के लिए केंद्र ने 446.96 करोड़, दिल्ली सरकार ने 214.84 करोड़ और हरियाणा सरकार ने अब तक 25 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

1982 में शुरू हुई थी कवायद
बांध के निर्माण की कवायद 1982 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने की थी। कई दशकों से सिरमौर के लोग भी इस बांध का निर्माण कार्य पूरा होने की राह ताक रहे हैं। केंद्रीय जल संशाधन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह समझौता ऐतिहासिक है। शीघ्र ही कैबिनेट से इसकी मंजूरी लेने का प्रयास करेंगे। यमुना नदी पर किसाऊ परियोजना पर भी जल्द एमओयू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed