{"_id":"5c407308bdec22739e2a42e3","slug":"grant-to-himachal-govt-schools-according-to-student-strength","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूलों में बच्चों की संख्या के हिसाब से दी जाएगी कंपोजिट ग्रांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्कूलों में बच्चों की संख्या के हिसाब से दी जाएगी कंपोजिट ग्रांट
Fri, 18 Jan 2019 10:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के स्कूलों को अब छात्रों की संख्या के अनुसार कंपोजिट ग्रांट मिलेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के डाइट कार्यालयों को पत्र भेजा है। अब स्कूलों को पूर्व निर्धारित राशि नहीं, बल्कि बच्चों की संख्या के आधार पर निर्धारित राशि मिलेगी। पहले शिक्षा विभाग सभी स्कूलों को एक समान ग्रांट जारी करता था। इससे कम संख्या वाले स्कूलों में राशि खर्च नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन
अधिक संख्या वाले स्कूलों में राशि कम पड़ जाती थी। फील्ड से मिली रिपोर्ट के बाद अब विभाग ने बच्चों की संख्या के आधार पर आरएमएसए और एसएसए की ग्रांट जारी करने का निर्णय लिया है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 में बच्चों की संख्या के आधार पर स्कूलों को ग्रांट जारी की जा रही है।
विज्ञापन
बच्चों की संख्या के आधार पर ग्रांट जारी होने से स्कूलों में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। शून्य से 15 तक संख्या वाले स्कूलों 12500 रुपये, 15 से 100 संख्या वाले स्कूलों को 25 हजार रुपये, एक सौ से ढाई सौ तक की संख्या वाले स्कूलों को 50 हजार रुपये और ढाई से एक हजार रुपये तक संख्या वाले हाई एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को 75 हजार रुपये ग्रांट दी जाएगी।
विज्ञापन
पहले सभी स्कूलों को 50 हजार रुपये ग्रांट जारी होती थी। उधर, डाइट प्रधानाचार्य हमीरपुर स्थित गौना करौर राजिंद्र पाल ने कहा कि इस शैक्षणिक सत्र से आरएमएसए और एसएसए के फंड स्कूलों में बच्चों की संख्या के आधार पर दिए जा रहे हैं। पहले वर्ष में इन ग्रांट के तहत सभी स्कूलों के लिए एक समान राशि निर्धारित थी।