फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Grant Tehsil status to Dhami; 19 panchayats urge the CM.

Shimla News: धामी को दें तहसील का दर्जा, 19 पंचायतों ने सीएम से किया आग्रह

Mon, 20 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Grant Tehsil status to Dhami; 19 panchayats urge the CM.
लोग बोले, प्रमाण पत्र बनवाने में होती है दिक्कत
विज्ञापन

सीमित प्रशासनिक अधिकारों के चलते लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर से सटे शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र धामी को तहसील का दर्जा देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसको लेकर हलोग-धामी जिला परिषद वार्ड के तहत आने वाली 19 पंचायतों सहित आसपास की छह पंचायतों के लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की और धामी उप-तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने का आग्रह किया।
लोगों का कहना है कि सीमित प्रशासनिक अधिकारों के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व और प्रमाण पत्र संबंधी कार्यों के लिए भी उन्हें शिमला शहर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। वर्तमान में धामी को उप-तहसील का दर्जा प्राप्त है। जिला परिषद हलोग-धामी वार्ड के तहत आने वाली पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों ने यह मांग जिला परिषद सदस्य के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई है। लोगों का कहना है कि इस वार्ड के तहत सैकड़ों गांव आते हैं। इन गांवों के अधिकांश लोग दूध, फल और सब्जी उत्पादन पर निर्भर हैं। ऐसे में छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों के लिए शिमला शहर आना उनके लिए समय और आर्थिक दृष्टि से कठिन होता है।
विज्ञापन

शहर तक पहुंचने में ही उनका अधिकांश समय व्यतीत हो जाता है। यदि धामी में ही तहसील की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
जिला परिषद सदस्य अनीता शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न मांगों के साथ धामी उप-तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article