{"_id":"6480821997aa6d752100c6c8","slug":"granfu-bypass-opened-for-tourists-will-be-able-to-see-snow-closely-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Granfu Bypass: पर्यटकों के लिए खुला ग्रांफू बाईपास, नजदीक से कर पाएंगे बर्फ के दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Granfu Bypass: पर्यटकों के लिए खुला ग्रांफू बाईपास, नजदीक से कर पाएंगे बर्फ के दीदार
Thu, 08 Jun 2023 10:04 AM IST
Krishan Singh
रतन कटोच, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
रतन कटोच, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Jun 2023 10:04 AM IST
सार
प्रदेश के लाहौल-स्पीति प्रशासन ने ग्रांफू बाईपास को पर्यटकों के लिए खोल दिया है। अब सैलानी वाहनों में ही और नजदीक आकर बर्फ के दीदार कर पाएंगे। इससे पहले सैलानियों को मीलों का सफर पैदल तय कर पहुंचना पड़ रहा था।
विज्ञापन
ग्रांफू में उमड़े सैलानी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति प्रशासन ने ग्रांफू बाईपास को पर्यटकों के लिए खोल दिया है। अब सैलानी वाहनों में ही और नजदीक आकर बर्फ के दीदार कर पाएंगे। इससे पहले सैलानियों को मीलों का सफर पैदल तय कर पहुंचना पड़ रहा था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की सहमति मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सैलानियों को कोकसर से आगे ग्रांफू से तीन किलोमीटर तक आने की अनुमति दे दी है। वहीं, अब ग्रांफू बाईपास तक वाहनों में भारी संख्या में सैलानी बर्फ का दीदार करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले सैलानी कोकसर से पांच किलोमीटर तक पहुंच रहे थे। अब सैलानी न केवल जन्नत जैसा वातावरण महसूस कर रहे हैं, बल्कि बर्फ की मोटी चादर पर खूब मस्ती भी कर रहे हैं। फिलहाल, रोहतांग दर्रा नहीं खुलने से सैलानी बाईपास और कुल्लू की ओर से मढ़ी तक ही स्नो प्वाइंट पर बर्फ का लुत्फ उठा रहे हैं। शीघ्र रोहतांग के भी दीदार होंगे और पर्यटन कारोबार भी चमकेगा।
विज्ञापन
बीआरओ के प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता बीडी धीमान की अगुवाई में जवान धारा वाटरफॉल से लेकर बाईपास तक सड़क के किनारे पड़े बर्फ के ढेर को हटाने के कार्य में जुटे हैं। इसके अलावा पर्यटन सीजन को देखते हुए कोकसर स्थित पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी एएसआई ओम प्रकाश और उनकी टीम मुस्तैद है।
विज्ञापन
उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने सैलानियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति भांपकर ही सफर करें। साथ ही सभी हितधारकों से भी सैलानियों को सही दिशा निर्देश जारी कर सफर करने की हिदायत देने को कहा। सैलानियों की उमड़ रही भीड़ से कोकसर व ग्रांफू में कारोबार करने वाले लोगों में भी खुशी की लहर है।