फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Grandmother said, everyday for Yagu, I keep ghee and sugar on bread

दादी बोली, रोज यगू के लिए रखती हूं रोटी पर घी और चीनी

Wed, 17 Nov 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Grandmother said, everyday for Yagu, I keep ghee and sugar on bread
यगु की दादी के के आंसू तेरह दिन बाद भी नहीं थम रहे है शिमला के डाउन डेल में यगु की दादी रोती हुई - फोटो : SHIMLA CITY
शिमला। शहर के डाउनडेल इलाके में तेंदुए का शिकार हुए पांच साल के मासूम योगराज की आत्मा की शांति के लिए बुधवार को पूजा करवाई गई। मासूम के घर के अलावा जंगल में उस जगह भी पूजा करवाई गई, जहां बच्चे के अवशेष मिले थे।
विज्ञापन

बेटे की याद में माता-पिता काफी भावुक दिखे। वहीं, दादी भी पोते की याद में रो पड़ी। भावुक हुई दादी कौशल्या देवी ने बताया कि दिवाली की रात पोते यगु (योगराज) ने खाने के लिए रोटी पर चीनी-घी मांगा था। इससे पहले कि उसे खाने को देते, तेंदुआ उठाकर ले गया। अब तेरह दिन से रोज रोटी पर घी-चीनी रखकर बाहर रख देती हूं। कहा कि जो उनके साथ हुआ, वह किसी के साथ न हो। दादी ने कहा कि पोते की की बहुत याद आती है।
विज्ञापन

योगराज के दादा संसार चंद ने कहा कि तेंदुए को पकड़ा जाना चाहिए। लेकिन वन विभाग ने जंगल में पिंजरे लगाने की बजाय उनके घरों के आगे-पीछे पिंजरे लगा दिए हैं। सवाल उठाए कि क्या तेंदुआ जंगल की बजाय यहां आएगा। घटना की रात योगराज अपने जिस रिश्तेदार के बच्चे के साथ खेल रहा था, वह भी बुधवार को माता पिता के साथ यहां आया। इस बच्चे के पिता चेतराम ने कहा कि आदमखोर तेंदुए को पकड़ने की बजाय मार देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनलोग में पीड़ित परिवार को मुआवजा जारी
कनलोग में पांच अगस्त की रात तेंदुए का शिकार हुई छह साल की बच्ची के परिजनों को वन विभाग ने मुआवजे की बाकी राशि भी जारी कर दी है। अभी फौरी राहत के तौर पर बच्ची की दादी को एक लाख रुपये दिए गए थे। अब बुधवार को बाकी तीन लाख रुपये भी जारी हो गए हैं। विभाग का कहना है कि एक दो दिन में इसका पैसा खाते में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed