{"_id":"6a75db99afa9b59d600e70b3","slug":"grand-shyam-sankirtan-in-nabha-tomorrow-shimla-news-c-19-sml1002-766216-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नाभा में भव्य श्याम संकीर्तन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नाभा में भव्य श्याम संकीर्तन कल
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के नाभा क्षेत्र में 9 अगस्त को भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। एक शाम श्याम बाबा के नाम विषय पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
श्री श्याम सेवा एवं जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के संकीर्तन में शिमला के प्रसिद्ध भजन गायक कार्तिक शर्मा और चंडीगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक बिन्नी भैया अपनी मधुर एवं भावपूर्ण भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति के रंग में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 से 3 बजे तक निशान यात्रा के साथ होगी जो 103 से नाभा तक निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से प्रभु इच्छा तक श्याम संकीर्तन आयोजित होगा। वहीं श्रद्धालुओं के लिए रात 8 बजे से विशेष भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नाभा के रायल होटल के पास टेनिस ग्राउंड में होगा। इस अवसर पर श्री श्याम सेवा एवं जन कल्याण ट्रस्ट के चैयरमेन गौरव शर्मा, प्रधान राजकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर, सन्नी कंवर, महासचिव अंकित भारद्वाज, सहसचिव मोहित सूद, प्रदीप चोहान, कोषाध्यक्ष संदीप सूद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे। संवाद