{"_id":"a06d11b005e68d7e11ac3e2ef683b0ca","slug":"grand-parents-day-in-smart-kids-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट किड्स संजौली ने मनाया ग्रैंड पेरेंट्स डे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट किड्स संजौली ने मनाया ग्रैंड पेरेंट्स डे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 08 Sep 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट किड्स संजौली ने रविवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और कार्यक्रम में शामिल दादा-दादी, नाना-नानी का मनोरंजन किया। इस दौरान ग्रैंड पेरेंट्स के लिए कई तरह की गेम्स भी रखी गई थीं, जिसमें पेरेंट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
ग्रैंड पेरेंट्स ने कैट वॉक, डांस, तंबोला, पासिंग द पार्सल जैसी खेलाें का मजा लिया। स्कूल के बच्चों अनाहत कौर, अनाम्या व्यास, अक्षरा, तेजस्वनी शर्मा, जोयल आदि ने जुबी डूबी... गीत पर डांस पेश किया। पहाड़ी नाटी में प्रियांश गौतम, वेदांत शर्मा, अनन्या ठाकुर, अन्निका, स्पर्श मानस, अधिराज आदि ने रोहड़ू जाणा मेरी आमिए... जैसे पहाड़ी गीतों पर धमाल मचाया।
विज्ञापन
ग्रैंड पेरेंट्स के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में एनके व्यास और कुशला व्यास को बेस्ट डांसिंग कप्पल, सतीश शर्मा को बेस्ट मेल डांसर, गौतम बेस्ट ग्रैंड फादर, गजिंद्रा शर्मा को बेस्ट ग्रैंड मदर का खिताब दिया गया। प्रधानाचार्य गुनीत कौर ने ग्रेड पेरेंट्स का स्वागत किया और निदेशिका शीतल जीत कौर ने विजेता ग्रैड पेरेंटस को पुरस्कार देकर नवाजा।
विज्ञापन