हिमाचल: आदर्श चुनाव आचार संहिता वाले क्षेत्रों में ग्रामसभाएं स्थगित
इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज विभाग को निर्देश जारी किए हैं। इनमें ग्रामसभाएं आचार संहिता हटने के बाद ही होंगी। ये पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने के बाद छह अक्तूबर के बाद आयोजित की जा सकेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता वाले क्षेत्रों में दो अक्तूबर की ग्रामसभाएं स्थगित कर दी गई हैं। प्रदेश भर की ग्राम पंचायतों में इन्हें बुलाया गया था। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज विभाग को निर्देश जारी किए हैं। इनमें ग्रामसभाएं आचार संहिता हटने के बाद ही होंगी। ये पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने के बाद छह अक्तूबर के बाद आयोजित की जा सकेंगी। जहां लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं, वहां भी दो अक्तूबर को होने वाली विशेष ग्राम सभा के आयोजन पर संकट के बादल छा गए हैं।
पंचायतीराज विभाग ने सभा के आयोजन और बैठक के एजेंडे के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी है। सूत्रों का कहना है कि अगर समय से ग्राम सभा के आयोजन की अनुमति नहीं आती है तो ग्राम सभा के दौरा किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया जाएगा। बता दें, शुक्रवार को प्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।