{"_id":"5953b6784f1c1bc3668b4613","slug":"gram-panchayats-in-himachal-get-online-birth-and-marriage-certificates","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपरलेस होंगी ग्राम पंचायते, ऑनलाइन मिलेंगे जन्म और विवाह प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपरलेस होंगी ग्राम पंचायते, ऑनलाइन मिलेंगे जन्म और विवाह प्रमाण पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लोगों को पंचायतों में जन्म और विवाह आदि प्रमाणपत्र ऑनलाइन मिलेंगे। भारत सरकार पंचायतीराज मंत्रालय के ई- पंचायत प्रोजेक्ट को हिमाचल में सुचारु रूप से चलाया जा रहा है। इस परियोजना के प्रथम चरण में 163 ग्राम पंचायतों के विभिन्न 9 रजिस्टरों को पेपरलेस करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि द्वितीय चरण में प्रदेश की सभी 3226 ग्राम पंचायतों को पेपरलेस किया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य 31 अगस्त, 2017 निर्धारित किया गया है। अनिल शर्मा ने कहा कि ई-पंचायत परियोजना के तहत 12 विभिन्न सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन हैं, जिन्हें अपनाने से पंचायतों के रोजमर्रा के कार्यों में पारदर्शिता तथा जवाबदेही बढ़ेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरंभ में प्रदेश सरकार की ओर से 7 सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को अपनाया गया है। इस परियोजना के तहत पंचायती राज विभाग की ओर से प्रदेश की सभी 3226 ग्राम पंचायतों के 9 रजिस्टरों को पेपरलेस करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन 9 रजिस्टरों में ग्राम पंचायतों के रोकड़ बही, लेजर, स्टॉक रजिस्टर, जन्म पंजीकरण तथा प्रमाण पत्र, मृत्यु पंजीकरण और प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण तथा प्रमाण पत्र, रसीद का प्रारूप, सहायता अनुदान राशि रजिस्टर और स्टॉक मैटीरियल रजिस्टर शामिल हैं।