फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Grab the opportunity to get a job in Navy.

होगी हुनर की परख, मिलेगी नौसेना में नौकरी

Wed, 03 Sep 2014 08:26 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
Grab the opportunity to get a job in Navy.

बद्दी यूनिवर्सिटी में भारतीय नौसेना के अधिकारी तीन दिन तक साक्षात्कार लेंगे। यहां से हर वर्ष छात्र भारतीय नौ सेना में अपनी जगह पक्की करते हैं। इसके बदले में नौ सेना की ओर से छात्रों को दस लाख प्रति वर्ष पैकेज मुहैया कराया जाता है। साक्षात्कार में बद्दी यूनिवर्सिटी के डेढ़ सौ बच्चे भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


तीन दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में भारतीय नौ सेना की ओर से कई राउंड रखे गए हैं। इनमें छात्रों को हर तरह से जांचा-परखा जाएगा। पिछले कई वर्षों से इस विवि से छात्र नौ सेना में भर्ती होकर देश सेवा कर रहे हैं। पिछले वर्ष इसी विवि की एक छात्रा चेतना कौशल भी नौ सेना का हिस्सा बनीं।
विज्ञापन

अच्छे पैकेज मिलने की उम्मीद

Grab the opportunity to get a job in Navy.

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर विनित अरोड़ा ने बताया कि बच्चों में इस परीक्षा को लेकर काफी उत्साह है। नौ सेना के कमांडर एसके सिंह, रविंद्र पाल सिंह और नरेश युवाओं को परखने में लगे हैं। जिन छात्रों का चयन होगा, उन्हें दो माह के बाद नौ सेना की ओर से बुलावा आ जाएगा।

नौ सेना की ओर से यह परीक्षा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के 55 विवि में की जा रही है। इसमें आठ सौ बच्चे भाग ले रहे हैं। विवि के डीन विजय कुमार ने बताया कि बद्दी विवि में जल्द बड़े उद्यमी दस्तक दे रहे हैं, जिससे यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों अच्छे पैकेज मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed