फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt will take action against school principal for molesting student

सरकारी स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी प्रिंसिपल पर होगी कार्रवाई

Thu, 20 Sep 2018 01:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Sep 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
govt will take action against school principal for molesting student

कांगड़ा में छात्रा से हुए छेड़छाड़ के मामले में आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते का एक पत्र ज्वालामुखी के भाजपा विधायक रमेश ध्वाला और अन्य लोगों ने शिक्षा सचिव को थमाया। इसमें एसएमसी पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। यह मामला जिला कांगड़ा में एक स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ से संबंधित है। 

विज्ञापन


भाजपा विधायक द्वारा शिक्षा सचिव को सौंपे समझौता पत्र में प्रधानाचार्य की ओर से बताया है कि भविष्य में इस तरह के मामले की पुनरावृत्ति नहीं होगी। पीड़ित पक्ष की ओर से कहा गया कि भविष्य में संबंधित छात्रा के साथ किसी भी प्रकार का पढ़ाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए। इस मांग को भी स्कूल स्टाफ और प्रधानाचार्य ने स्वीकार किया।
विज्ञापन


समझौता पत्र में बताया गया कि वार्ड पंच ने भी स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भविष्य में किसी भी छोटे बच्चे को न डराने की हिदायत दी। समझौता पत्र में प्रधानाचार्य, पीड़ित पक्ष, ग्राम पंचायत प्रधान, एसएमसी के पदाधिकारियों सहित कई अन्य लोगों के हस्ताक्षर भी हुए हैं। इस पर भाजपा विधायक ने शिक्षा सचिव से आग्रह किया है कि इस तरह समझौता किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी प्रिंसिपल पर होगी कार्रवाई : अरुण
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले प्रिंसिपल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं।
डॉ. अरुण कुमार शर्मा, शिक्षा सचिव

मामले को नहीं दबाया जाना चाहिए : ध्वाला 
भाजपा विधायक रमेश ध्वाला ने कहा है कि इस बारे में जो भी समझौता हुआ है, वह गलत है। इस तरह से मामला नहीं दबाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed