अच्छी खबर! लोगों को बिना गारंटी लोन देगी केंद्र सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के लोगों को केंद्र सरकार अब बिना गारंटी लोन देगी। यह सुविधा मुद्रा बैंक योजना के तहत दी जाएगी। योजना को शिशु, किशोर और तरुण तीन वर्गों में बांटा गया है। 50 हजार रुपये तक के लोन पर कोई गारंटी नहीं देनी पड़ेगी। किशोर और तरुण वर्ग को एक फीसदी मासिक ब्याज पर 5 से 10 लाख तक लोन मिलेगा।
छोटे कारोबारी भी लोन ले सकेंगे। यह खुलासा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने चंडीगढ़ में आयोजित हिमाचल भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में किया। नड्डा ने बैठक में पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना को पार्टी घर-घर तक पहुंचाए। लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का जिम्मा विधायकों और सांसदों का होगा।
हिमाचल भाजपा घर-घर पहुंचाएगी मुद्रा बैंक योजना को
बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कोई भी योजना तभी सफल होती है, जब उसे कागजों से धरातल पर उतारा जाए। इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। केंद्र की इस ‘गेम चेंजर’ योजना का लाभ सबसे जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। बैठक में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, योजना के संगठन समन्वयक विपिन परमार सहित सभी सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।
इससे पूर्व हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा की संयुक्त बैठक संगठन महामंत्री रामलाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राष्ट्रीय सचिव अनिल जैन, श्रीकांत शर्मा, प्रभात झा आदि उपस्थित रहे।