फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Govt will pay the electricity and water bills of patwaris and kanungo offices

पटवारियों के हित में आया बड़ा फैसला

Sun, 03 Aug 2014 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 03 Aug 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
Govt will pay the electricity and water bills of patwaris and kanungo offices

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि जिन अतिरिक्त पटवार वृत्तों का कार्यभार पटवारी संभाल रहे हैं, वहां बहुत जल्द सेवानिवृत्त पटवारियों को नियुक्त किया जाएगा। जिलाधीशों के माध्यम से यह प्रक्रिया चली हुई है और बहुत सारे पद भर भी दिए गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने अतिरिक्त कार्यभार वाले उन हड़ताली पटवारियों को आश्वासन दिया है कि पटवार घरों के बिजली व पानी के बिल भी अब सरकार भरेगी। इस बारे में सरकार जल्द कोई निर्णय लेगी।
विज्ञापन


बोले, मंडी में खेला जाए एम्स
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने केंद्र की ओर से प्रस्तावित एम्स अस्पताल को मंडी में खोलने की वकालत की है। इस संदर्भ में उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन चौहान को पत्र लिखकर सिफारिश की है कि वे एक कमेटी गठित कर स्थान चयन के लिए टीम भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया है कि मंडी में ही तैयार हो चुके ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के समीप एक हजार बीघा जमीन देने को सरकार तैयार है।

यहां 130 बीघा जमीन पर करीब 800 करोड़ रुपये खर्च करके ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज भवन तैयार हो चुका है, लेकिन पिछले दिनों वे केंद्रीय श्रम मंत्री नरेश तोमर से दिल्ली में मिले तो उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में इस समय चार ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुके हैं और उनका महकमा इन्हें अस्पताल के तौर पर चलाने में असमर्थ है।


लिहाजा उन्होंने इसे स्वास्थ्य विभाग को ही सौंपने के संकेत दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किसी भी सूरत में प्रदेश की एमबीबीएस सीटें न घटाने का आश्वासन भी दिया है। हमारा प्रयास है कि एम्स को रनिंग अस्पताल में ही तबदील किया जाए। उन्होंने एम्स खोलने के बारे परिवहन मंत्री जीएस बाली के साथ मतभेद को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed