फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   govt school teacher has been accused of assaulting a Class 4 student, and a complaint has been filed at the S

Himachal News: अब सोलन जिले में शिक्षक ने लोहे के स्केल से बच्चे को पीटा, विभाग ने जांच बैठाई

Wed, 05 Nov 2025 04:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Nov 2025 04:54 PM IST
सार

सोलन जिले के राजकीय प्राथमिक पाठशाला गाईघाट में शिक्षक पर चौथी कक्षा के छात्र से मारपीट का आरोप लगा है। 

विज्ञापन
govt school teacher has been accused of assaulting a Class 4 student, and a complaint has been filed at the S
चौथी कक्षा के छात्र से मारपीट का आरोप - फोटो : संवाद

विस्तार

सोलन जिले के प्राथमिक स्कूल घाईघाट में शिक्षक पर बच्चे की पिटाई करने का आरोप लगा है। पिटाई में बच्चे का सिर फट गया है। परिजनों का आरोप है कि अध्यापक ने बच्चे को थप्पड़ मारने के बाद लोहे के स्केल से भी पीटा है। इससे बच्चे को गंभीर चोटें सिर में लगी हैं। मामला मंगलवार को स्कूल में हुआ है, परिजन बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल में बच्चे के उपचार के लिए पहुंचे हैं। वहीं, मामले के सामने आने के बाद विभागीय जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन


Trending Videos

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने घाईघाट स्कूल के प्रधानाचार्य और खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपुर को जांच करने के लिए कहा है। वीरवार को रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं, परिजनों ने सदर थाना सोलन में भी शिकायत पत्र सौंपा है। मामले में पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची बच्चे की मां शोभा ठाकुर ने कहा कि उन्हें मंगलवार को स्कूल से फोन आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर कहा गया कि उनके चौथी कक्षा में पढ़ने वाले बेटे की पिटाई की गई है। इस कारण खून बहने लगा। इसके बाद वे स्कूल पहुंची, जहां बच्चों ने बताया कि शिक्षक ने लोहे के स्केल से भी पीटा। इससे सिर से खून बहने लगा। खून बहने से सिर को पानी से धोया। इसके बाद जब अध्यापक से पूछा तो उन्होंने खिड़की से चोट लगने के बारे में कहा। बच्चे की मां ने कहा कि इससे पहले भी बच्चे की अध्यापक पिटाई कर चुका है और स्कूल में आकर वे बात भी कर चुकी है, लेकिन अब फिर बच्चे को पीटा गया है।

विज्ञापन

घाईघाट स्कूल से बच्चे की अध्यापक की ओर से की गई पिटाई का मामला आया है। इसमें विभागीय जांच की जा रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घाईघाट के प्रधानाचार्य और खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौपी गई है। वीरवार को रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -मोहिंदर चंद पिरटा, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed