Govt Jobs Himachal: जेओए आईटी के 130, जूनियर अकाउंटेंट के 22 पद भरेगा एचआरटीसी, आयोग लेगा लिखित परीक्षा
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए लिखित परीक्षा लेगा। एचआरटीसी जूनियर अकाउंटेंट के 22 पदों पर भी भर्ती करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी के 130 पद भरेगा। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर इन पदों के लिए लिखित परीक्षा लेगा। ये पद रोस्टर के हिसाब से विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। एचआरटीसी जूनियर अकाउंटेंट के 22 पदों पर भी भर्ती करेगा। ये सभी पद भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार भरे जाएं। जेओए आईटी के पदों को भरने के लिए आयोग जल्द ही लिखित परीक्षा की तारीख तय करेगा। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को टाइप टेस्ट और फिर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
जेओए आईटी के लिए ये पद होंगे आरक्षित
वर्ग पदों की संख्या
अनारक्षित 34
ईडब्ल्यूएस 19
अनारक्षित (डब्ल्यूएफएफ) 02
अनुसूचित जाति 22
अनुसचित जाति (बीपीएल) 16
अनुसूचित जाति (डब्ल्यूएफएफ) 01
अनुसूचित जनजाति 04
अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) 01
ओबीसी 25
ओबसाी (बीपीएल) 05
ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) 01