फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Govt Jobs:2600 posts will be filled in Himachal Electricity Board, approval received in the bod meeting

Govt Jobs Himachal: हिमाचल बिजली बोर्ड में भरे जाएंगे 2600 पद, निदेशक मंडल की बैठक में मिली मंजूरी

Fri, 11 Aug 2023 08:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Aug 2023 08:33 PM IST
सार

प्रदेश बिजली बोर्ड में जल्द विभिन्न श्रेणियों के 2600 पद भर जाएंगे। शनिवार को हुई बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन
Govt Jobs:2600 posts will be filled in Himachal Electricity Board, approval received in the bod meeting
हिमाचल बिजली बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में जल्द विभिन्न श्रेणियों के 2600 पद भर जाएंगे। शनिवार को हुई बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान 20 मई को हुई सर्विस कमेटी के फैसलों पर निदेशक मंडल ने अपनी मुहर लगाई। टीमेट की पदोन्नति के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को भी संशोधित कर दिया गया है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अगली सर्विस कमेटी की बैठक में प्रस्ताव लाने पर सहमति जताई गई।

विज्ञापन


राज्य सचिवालय में ऊर्जा सचिव राजीव शर्मा की अध्यक्षता में निदेशक मंडल की बैठक में बोर्ड के प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा, विशेष सचिव वित्त रोहित जम्वाल सहित कई निदेशक मौजूद रहे। सर्विस कमेटी की बैठक में ओपीएस बहाली को मंजूरी दी जानी है। अभी सर्विस कमेटी की आगामी बैठक तय नहीं हुई है। इसे लेकर कर्मचारियों में रोष है। वीरवार को बोर्ड मुख्यालय कुमार सहित प्रदेश के सभी कार्यालयों में बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपना रोष जताया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी ओपीएस बहाल नहीं होने से कर्मचारी वर्ग में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed