फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt is Planning to open Para Medical Science Institute in Himachal

हिमाचल में पैरा चिकित्सा विज्ञान संस्थान खोलने की योजना

Thu, 06 Dec 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 06 Dec 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
govt is Planning to open Para Medical Science Institute in Himachal

स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं आयुर्वेद मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि सरकार प्रदेश में पैरा चिकित्सा विज्ञान संस्थान खोलने पर विचार कर रही है। इस संबंध में प्रस्ताव स्वीकृति के लिए केंद्र को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 9 और ट्रॉमा सेंटर स्वीकृति के लिए केंद्र को भेजे गए हैं। इनमें ऊना, नाहन, रिकांगपिओ, धर्मपुर, नूरपुर, पालमपुर, जोगिंद्रनगर, केलांग और नालागढ़ शामिल हैं। इन ट्रॉमा सेंटरों के स्वीकृत होने से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया अध्याय जुड़ेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कहा कि मंत्रिमंडल की प्रत्येक बैठक में स्वास्थ्य से जुड़े कई मामलों को स्वीकृति दी जा रही है। पिछली सरकार ने चुनावों के समीप बिना बजट प्रावधान और स्टाफ  अनेक स्वास्थ्य संस्थानों की घोषणाएं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के पद जल्द भरे जाएंगे

govt is Planning to open Para Medical Science Institute in Himachal

इसका खामियाजा वर्तमान सरकार को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सकों के केवल 276 पद रिक्त हैं। दिसंबर तथा जनवरी में इनमें से अधिकांश पद भर दिए जाएंगे।

राज्य के दूरदराज तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों को अतिरिक्त वित्तीय लाभ सहित नियुक्त किया जा रहा है। परमार ने कहा कि राज्य के लिए 6 ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत हुए हैं। इनमें आईजीएमसी शिमला, मेडिकल

कॉलेज टांडा (कांगड़ा), चंबा, नेरचौक, हमीरपुर और रामपुर शामिल हैं, जबकि कुल्लू और बिलासपुर में ये केंद्र पहले संचालित किए जा रहे हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवनों के कार्य में तेजी सुनिश्चित की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed