फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt is planning to establish sports university in himachal

हिमाचल में खेल विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी, प्रस्ताव तैयार करने में जुटा विभाग

Sat, 09 Jun 2018 08:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 09 Jun 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
govt is planning to establish sports university in himachal

हिमाचल में मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलने के बाद अब प्रदेश सरकार खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने की तैयारी में है। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार इस पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


जल्द ही इसको लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। खेल विश्वविद्यालय में फिजिकल एजूकेशन में डिप्लोमा, बैचलर डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएशन करवाई जाएगी। वर्तमान में इस तरह के कोर्स निजी कॉलेजों में चल रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार की इस नई पहल से सरकारी क्षेत्र में भी युवा कोर्स कर सकेंगे। बीते दिनों प्रदेश के खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने इस बाबत केंद्रीय खेल मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात कर खेल विश्वविद्यालय खोलने के लिए वित्तीय सहायता मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल विश्वविद्यालय को लेकर मांगा प्रस्ताव

govt is planning to establish sports university in himachal

केंद्र ने हिमाचल सरकार से खेल विश्वविद्यालय को लेकर प्रस्ताव देने को कहा है, जिसे तैयार करने में विभाग के अधिकारी जुट गए हैं। खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि खेल विश्वविद्यालय को लेकर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा हुई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वित्तीय सहायता देने के लिए राजी होती है तो जल्द जमीन चिह्नित कर खेल विश्वविद्यालय स्थापित कर दिया जाएगा। खेल मंत्री ने बताया कि कुल्लू में शूटिंग रेंज स्थापित करने के लिए भी केंद्र से वित्तीय सहायता मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed