फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Govt for Kutasani Shooting Range Gave Rs 5 crore: Vikramaditya

कुटासनी शूटिंग रेंज के लिए सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये : विक्रमादित्य

Thu, 27 Jul 2023 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Govt for Kutasani Shooting Range
Gave Rs 5 crore: Vikramaditya
बहुउद्देशीय स्टेडियम निर्माण की तलाशेंगे संभावनाएं
विज्ञापन

एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा स्टेडियम और शूटिंग रेंज
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिमला ग्रामीण की बायचड़ी, देवनगर और शकराह पंचायतों का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि कुटासनी में राज्य स्तरीय शूटिंग रेंज स्थापित करने के लिए सरकार ने पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। कुटासनी में इनडोर और आउटडोर स्टेडियम का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने शुरू करवाया था, इसके लिए राशि स्वीकृत करवाई है जिसका निर्माण कार्य जारी है। यहां स्टेडियम के साथ राज्य स्तरीय शूटिंग रेंज स्थापित की जा रही है और बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। इस स्टेडियम को जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के साथ सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देवनगर-थाची सड़क को पक्का किया जाएगा, पहले चरण में जीरो पॉइंट से 10 किलोमीटर तक की सड़क की टेंडर प्रक्रिया बरसात के बाद शुरू की जाएगी। कहा कि चार सालों में शिमला ग्रामीण के हर गांव को सड़क के साथ जोड़ने, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण, पेयजल की समस्या का निपटारा, कम वोल्टेज की समस्या को समाप्त करने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बायचड़ी स्कूल का भवन बनकर तैयार हो गया है। इस नए भवन के लिए नए फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। बायचड़ी क्षेत्र में बरसात के कारण क्षतिग्रस्त कूहलों की मरम्मत होगी। कहा कि बरसात में जिन लोगों के घरों को नुकसान हुआ है, उन्हें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर प्रति प्रभावित एक लाख रुपये स्वीकृत किए जाएंगे। टुटू विकास खंड को 68 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। कहा कि देवनगर थाची सड़क को दोबारा पक्का किया जाएगा। उन्होंने बायचड़ी स्कूल मैदान के विस्तारीकरण के लिए 10 लाख, सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख, देवनगर पंचायत के लिए 4 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व विधायक सोहन लाल, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, शिमला ग्रामीण प्रभारी विकास कालटा, कांग्रेस उपाध्यक्ष जिया लाल, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, जिला सचिव लाल चंद, तहसीलदार संजीव गुप्ता, खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा, खेल अधिकारी आर धौटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला देवी, बायचड़ी के प्रधान जगदीश ठाकुर, देवनगर की प्रधान नीमा वती, उपप्रधान प्यारेलाल, प्रधान नेहरा पंचायत सीमा शर्मा, बीडीसी सदस्य सरोज शर्मा, बागी पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर, पंचायत धमून प्रधान सुनील, घणाहट्टी पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर बायचड़ी स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार मौजूद रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed