फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt did not approved the demands of himachal secretariat employees

बैठक तक सिमटी सचिवालय कर्मियों की मांगें

Mon, 11 Aug 2014 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Aug 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
govt did not approved the demands of himachal secretariat employees

सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन सरकार के आला अफसरों से खफा है। बीते 10 दिन पहले सरकार के आला अफसरों ने संगठन के पदाधिकारियों को एक हफ्ते के अंदर 14 मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन


मांगे पूरी होना तो दूर अभी तक बैठक की प्रोसीडिंग तक बाहर नहीं निकाली गई हैं। संगठन की इस बैठक में चीफ सेक्रेटरी पी मित्रा भी शामिल थे। अब संगठन के पदाधिकारी इन मांगों को लेकर एक बार फिर चीफ सेक्रेटरी से मिलने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि 30 जुलाई को सरकार के साथ बैठक हुई। इसमें 22 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा हुई थी। इसमें से 14 मांगों को जायज ठहराते हुए अफसरों ने इन मांगो को लेकर अपनी सहमति जताई थी। अब मामला पेंडिंग पड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं मुख्य मांगे
सचिवालय कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कर्मचारियों के लिए अलग से भर्ती एवं पदोन्नति नियम, रिक्त पदों को भरा जाना, अनुबंध आधार पर तैनात कर्मचारियों को 400 रुपये सचिवालय भत्ता।


सचिवालय के बड़े विभागों में विधि अधिकारियों की तैनाती, सचिवालय कर्मचारियों के लिए अलग से विभिन्न क्षेत्रों के लिए बसें चलाई जाना, एलडीआर को हायर स्केल देना, अनुबंध अधिकारी से नीचे नोडल ऑफिसर की तैनाती करना आदि मांगे मुख्य हैं। सरकार ने इन मांगों को जायज ठहराते हुए पूरी करने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed