फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor Shiv Pratap Shukla said IIAS epitomizes academic excellence and intellectual rigour

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल: भवन-दीवारे नहीं, कार्यशैली और उपलब्धियां आईआईएएस की पहचान

Sun, 21 May 2023 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 May 2023 07:57 PM IST
सार

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व का यह संस्थान पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भारत में ज्ञान और शोध की प्राचीन परंपरा को पुनर्स्थापित करने के स्वप्न को साकार कर रहा है।

विज्ञापन
Governor Shiv Pratap Shukla said IIAS epitomizes academic excellence and intellectual rigour
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि किसी भी संस्थान की असली पहचान उसका भवन या दीवारें नहीं होती है। संस्थान की उसकी वास्तविक पहचान सदैव उसकी कार्यशैली और उपलब्धियों से प्रदर्शित होती है। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), शिमला ने शैक्षणिक और शोध उपलब्धियों से अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। संस्थान अकादमिक और बौद्धिक उत्कृष्टता का प्रतीक रहा है। रविवार को राज्यपाल ने ऐतिहासिक आईआईएएस शिमला के शोधार्थियों (अध्येताओं एवं सह-अध्येताओं) को संबोधित किया।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व का यह संस्थान पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भारत में ज्ञान और शोध की प्राचीन परंपरा को पुनर्स्थापित करने के स्वप्न को साकार कर रहा है। लंबे समय से अंतः विषय अनुसंधान और महत्वपूर्ण सोच को बढ़ावा देने में यह संस्थान सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि यह नवाचार के लिए एक उत्प्रेरक रहा है और इसने हमारे देश के बौद्धिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


इससे पहले राज्यपाल ने संस्थान द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों और केंद्रीय हिंदी निदेशालय की दो अन्य पुस्तकों का विमोचन भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने छायाचित्र प्रदर्शनी, पुस्तकालय, वायसराय के कार्यालय एवं कक्ष का अवलोकन किया। राज्यपाल ने पद्मभूषण प्रो. कपिल कपूर को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान अध्यक्ष ने की मरणोपरांत अपनी किताबें दान करने की घोषणा
आईआईएएस की अध्यक्ष प्रो. शशिप्रभा कुमार ने कहा कि वेदों से अमरत्व की कामना भारत में हुई। अमरत्व का अर्थ भारतीय संस्कृति को उच्च विचारों से भावी पीढ़ी तक रूपांतरित करना है। उन्होंने अपनी मृत्यु के उपरांत संस्कृत और दर्शनशास्त्र की अपनी पुस्तकों का संग्रह आईआईएएस को दान करने की घोषणा की। आईआईएएस के निदेशक प्रो. नागेश्वर राव ने कहा कि संस्थान के पुस्तकालय में दो लाख पुस्तकों और पत्रिकाओं का संग्रह है। इस वर्ष 13 शोध पुस्तकें प्रकाशित की हैं, जबकि सात प्रकाशन आधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed