{"_id":"643a743e3038d69b0c053383","slug":"governor-shiv-pratap-shukla-inaugurated-mega-eye-check-up-camp-in-una-himachal-pradesh-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल शुक्ल बोले- स्वास्थ्य सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा बनी मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल शुक्ल बोले- स्वास्थ्य सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा बनी मददगार
Sun, 16 Apr 2023 02:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:01 PM IST
सार
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अस्पताल-सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा को पांच वर्षों से सफलतापूर्वक निरंतर जारी रखने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रशंसा की।
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच शिविर में बुजुर्ग महिला को चश्मा पहनाते राज्यपाल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रिवेंटिव हेल्थ एंड केयर को लेकर प्रयास पिछले कुछ समय में हुए हैं। इसके बेहतर परिणाम आज देश के सामने आ रहे हैं। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ग्रामीण स्तर तक लोगों के लिए मददगार बन रही है। राज्यपाल शनिवार को डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना में ‘प्रयास’ संस्था के विशाल नेत्र परीक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने शिविर का दौरा किया और नेत्र रोगियों से बातचीत भी की। ऊना में नेत्र जांच शिविर के दौरान रिकार्ड 6,380 लोगों ने निशुल्क जांच का लाभ लिया। जांच के बाद 4,875 लोगों को निशुल्क चश्में भी प्रदान किए गए। उन्होंने अस्पताल-सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा को पांच वर्षों से सफलतापूर्वक निरंतर जारी रखने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रशंसा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस सेवा के माध्यम से प्रदेशवासियों को निशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य जांच सेवा का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल ने नेत्र जांच करवाने आए लोगों को चश्में भी वितरित किए। इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, प्रो. रामकुमार, क्षेत्रीय ऑपथेमोलोजी के निदेशक डॉ. एसपी सिंह मौजूद रहे। इससे पूर्व राज्यपाल का सलोह मैदान पर उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने स्वागत किया।
विज्ञापन
दूरदृष्टि ठीक, तो नहीं होगा परिवारवाद का जन्म : राज्यपाल
ऊना में आयोजित नेत्र जांच के महाशिविर में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने व्यंग से कुछ न कहकर भी सबकुछ कह दिया। उनके बयान के राजनीति गलियारों में कई मायने देखे जा रहे हैं। हुआ यूं कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में अपनी नजदीक की नजर कमजोर होने पर चश्मा लगने का उदाहरण दिया।
इसके बाद जब मंच पर अपने संबोधन में बकौल राज्यपाल ने अनुराग ठाकुर को चश्मा दिखाते हुए कहा के मेरी नजदीक की दृष्टि के लिए चश्मा है, मेरी दूर दृष्टि ठीक है। मैं समझता हूं अगर हर व्यक्ति की की दृष्टि ठीक है, तो कम से कम परिवारवाद का जन्म नहीं होगा। निश्चित रूप से दूर दृष्टि के कारण आज इतने लोग आकर बैठें हैं। एक बार डॉक्टर परीक्षण के बाद उनकी नजदीक और दूर की दृष्टि ठीक होगी और पूरा समाज ठीक होगा।