राज्यपाल के तीखे तेवर से पुलिस में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के राज्यपाल कल्याण सिंह के तीखे तेवर से पुलिस महकमे में हड़कंप है। प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर हुए कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खूनी जंग पर राज्यपाल ने पुलिस अफसरों पर बरसे। खासतौर पर इस घटना के बारे में जानकारी न होने पर राज्य खुफिया की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया है।
पुलिस से यह भी पूछा राज्य भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की क्यों इजाजत दी गई। कल्याण के इस तेवर से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने अधिकारियों को शुक्रवार को दोपहर बाद ही राजभवन तलब कर लिया था। सूत्रों का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई जंग पर राज्यपाल काफी खफा थे।
'समय रहते खुफिया एजेंसियों ने क्यों नहीं दी सूचना '
उन्होंने पुलिस अधिकारियों ने पुलिस के अधिकारियों से सवाल किया कि समय रहते खुफिया एजेंसियों ने क्यों नहीं सूचना दी कि ऐसी घटना हो सकती है। किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को किसी दूसरे पार्टी के कार्यालय पर प्रदर्शन करने की क्यों इजाजत दी गई।
इस पर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों ही पार्टी के नेताओं से बातचीत कर ली गई थी। इस जवाब पर राज्यपाल ने जमकर नाराजगी जताई। राज्यपाल के रुख से पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए थे। शुक्रवार शाम तक हड़कंप मचा रहा। शनिवार को पुलिस के अफसरों ने राहत की सांस ली।
राज्यपाल राजस्थान के लिए रवाना- कल्याण सिंह के पास हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार है। वास्तव में वह राजस्थान के राज्यपाल का पदभार संभाल रहे हैं। पांच दिन के प्रवास के बाद वह शनिवार को सुबह राजस्थान के लिए रवाना हो गए।