फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Governor Kalraj Mishra Leave From Himachal Pradesh Today

राजभवन में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अफसरों ने दी राज्यपाल को विदाई

Sat, 07 Sep 2019 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 07 Sep 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Governor Kalraj Mishra Leave From Himachal Pradesh Today
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के राज्यपाल कलराज मिश्र शनिवार को राजभवन से राजस्थान के लिए रवाना हो गए। नए मनोनीत राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 10 सितंबर को शिमला पहुंचेंगे और 11 को हिमाचल के मुख्य न्यायाधीश राजभवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राजभवन में नए राज्यपाल के समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


शनिवार को राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र के लिए आयोजित विदाई समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत मंत्रिमंडल के सदस्य व प्रदेश सरकार के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मिश्र ने मुख्यमंत्री को वर्तमान प्रयासों के लिए बधाई दी और जनहित के और कामों पर फोकस करने की सलाह दी।
विज्ञापन


जाने से पहले मिश्र ने राजभवन में अपने एडीसी आईपीएस अधिकारी मोहित चावला को एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर एडीसी टाइटल ऑनर से सम्मानित भी किया। चावला इससे पूर्व सोलन जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यरत थे जिन्हें पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा विशेष पसंद पर राजभवन में तैनाती दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें दो बार प्रशस्ति पत्र दिया गया था। कलराज मिश्र ने समर्पित भाव से सेवा के लिए चावल की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने अन्य अधिकारियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed