{"_id":"58b1c8e64f1c1ba03fb251ec","slug":"governor-house-ask-report-on-infected-apple-plants","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब के पौधों में वायरस मामले पर राजभवन ने सरकार से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब के पौधों में वायरस मामले पर राजभवन ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रमित पौधों में वायरस पाए जाने की शिकायत मिलने के मामले में राजभवन शिमला ने सरकार से रिपोर्ट मांग ली है। इस बारे में राजभवन ने राज्य सरकार को एक पत्र भेजा है। कुछ दिन पहले पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा के नेतृत्व में बागवानों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिला था।
विज्ञापन
इस मसले पर उनसे कार्रवाई करने की मांग की थी। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक ज्ञापन भी दिया था। सूत्रों ने बताया कि ज्ञापन की यह प्रति आगे हिमाचल सरकार को भेजी गई है। इसी पर राजभवन शिमला ने हिमाचल सरकार का जवाब भी मांगा है।
विज्ञापन
ये मालूम रहे की इटली से मंगवाए गए सेब के पौधों में फिटोप्लाज्मा के पाए जाने की बात सामने आई है। इसी को भाजपा नेता नरेंद्र बरागटा ने मुद्दा बना दिया है। सरकार सफाई दे रही है कि ये रोग हिमाचल की मृदा में पहले से ही है।
विज्ञापन
बागवानों को रोगी पौधे नहीं दिए जा रहे हैं। जो बीमार पौधे थे, वे नष्ट कर दिए गए हैं। उधर, राजभवन से राज्यपाल के सचिव के उपलब्ध न होने पर सरकार को पत्र भेजने की पुष्टि नहीं हुई। प्रधान सचिव बागवानी जेसी शर्मा ने कहा है कि अभी सरकार को पत्र नहीं मिला।