फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Governor honored Padmashree Vidyanand Saraik in shimla

शिमला: पद्मश्री विद्यानंद सरैक को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Fri, 25 Feb 2022 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Feb 2022 06:28 PM IST
सार

राज्यपाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, हिमाचली शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने उनकी धर्मपत्नी गीता सरैक को भी सम्मानित किया। 

विज्ञापन
Governor honored Padmashree Vidyanand Saraik in shimla
पद्मश्री विद्यानंद सरैक को राज्यपाल ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार को राजभवन में पद्मश्री से अलंकृत विद्यानंद सरैक को सम्मानित किया। राज्यपाल ने सरैक को परिवार सहित दोपहर भोज के लिए आमंत्रित किया था। राज्यपाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, हिमाचली शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने उनकी धर्मपत्नी गीता सरैक को भी सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि यह हिमाचल के लिए गर्व की बात है कि विद्यानंद को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सरैक ने हिमाचली संस्कृति और सिरमौर की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत के संवर्द्धन के लिए सराहनीय कार्य किया है।

विज्ञापन


उन्हें विश्वास जताया कि उनका यह प्रयास हिमाचली संस्कृति तथा लोक विद्याओं को नई ऊंचाइयों की ओर लेकर जाएगा। विद्यानंद सरैक ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी उच्च संस्कृति को आश्रय देने से समाज और देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार की सादगी और संस्कृति के संरक्षण में योगदान की चर्चा की। इस दौरान सरैक की पौत्री वंदना सरैक ने राज्यपाल के समक्ष लोक गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सरैक के पुत्र ओम प्रकाश सरैक और रमेश सरैक भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed