फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor Bandaru Dattatreya letter to Defense Minister amidst Indo-China tension demand for mountain division

भारत-चीन तनाव के बीच राज्यपाल का रक्षा मंत्री को पत्र, स्वतंत्र माउंटेन डिविजन की मांग

Mon, 29 Jun 2020 09:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Governor Bandaru Dattatreya letter to Defense Minister amidst Indo-China tension demand for mountain division
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

भारत-चीन तनाव के बीच हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने चिंता जताते हुए चीन सीमा से सटे लाहौल स्पीति और किन्नौर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों को लेकर कुछ एहतियाती उपाय सुझाए हैं। राज्यपाल ने कहा है कि वर्तमान में भारतीय सेना की केवल एक स्वतंत्र ब्रिगेड किन्नौर के पूह में है। ऐसे में जल्द से जल्द सेना की एक स्वतंत्र माउंटेन डिविजन की तैनाती की जानी चाहिए। चीन की तरफ  से आने वाले ड्रोन से निपटने के लिए भी पर्याप्त बंदोबस्त की जरूरत है। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा है कि चीन की सीमा के साथ लगे होने के कारण ये क्षेत्र सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं और इन क्षेत्रों पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि तिब्बत और चीन के साथ हिमाचल की 260 किलोमीटर लंबी सीमा है इसलिए किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। राज्य के दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्र में संचार और सड़क यातायात सुदृढ़ किया जाना चाहिए। स्पीति क्षेत्र में एक हवाई पट्टी की अधिक आवश्यकता है ताकि सैनिकों के लिए अग्रिम लैंडिंग ग्राउंड की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस बेहतरीन कार्य कर रही है और किन्नौर व लाहौल स्पीति जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया है। केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियों, भारतीय सेना और आईटीबीपी द्वारा भी लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए इस प्रकार के प्रयासों की आवश्यकता है। रोहतांग टनल के सामरिक महत्व को देखते हुए उन्होंने टनल की गुप्त सूचना, रक्षा और रखरखाव आदि के पहले से समुचित प्रबंध करने की भी आवश्यकता जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed