फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Governor Administer oath to HPPSC chairman and Members at rajbhawan shimla

HPPSC: राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने एचपीपीएससी अध्यक्ष और सदस्यों को दिलाई शपथ

Fri, 26 Aug 2022 05:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Aug 2022 05:38 PM IST
सार

राज्यपाल ने शुक्रवार को राजभवन शिमला में आयोजित एक समारोह में रामेश्वर सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Governor Administer oath to HPPSC chairman and Members at rajbhawan shimla
राज्यपाल ने एचपीपीएससी सदस्यों व अध्यक्ष को दिलाई शपथ । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त आईपीएस रामेश्वर सिंह ठाकुर को राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई र्गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने सेवानिवृत्त आईएएस राकेश शर्मा, कर्नल राजेश कुमार शर्मा और डॉ. नैन सिंह को लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने कार्यवाही का संचालन किया।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह के बाद अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने लोकसेवा आयोग में जाकर कार्यभार संभाला। नवनियुक्त अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि भर्तियों में पारदर्शिता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। आयोग के कामकाज को पहले बारीकि से समझा जाएगा। लोगों के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। भर्तियों को समय रहते पूरा किया जाएगा। सेना और पुलिस में कार्य करने का अनुभव इस पद का बखूबी निर्वहन करने में मदद करेगा। उधर, लोकसेवा आयोग में एक अध्यक्ष सहित सदस्यों की संख्या चार हो गई है। तीन नवनियुक्त सदस्यों के अलावा डॉ. रचना गुप्ता आयोग में वरिष्ठ सदस्य के तौर पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed