फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Governor Acharya DevVrat and cm jairam thakur greeted on Deepawali

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं

Tue, 06 Nov 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 Nov 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
Governor Acharya DevVrat and cm jairam thakur greeted on Deepawali

राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता तथा बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है।

विज्ञापन


उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा तथा समृद्धि देगा।
विज्ञापन


यह त्योहार आपसी स्नेह तथा भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करेगा। कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में से एक है और सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग इसे मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेशवासियों को सुरक्षित एवं खुशियों से परिपूर्ण दीपावली को परंपरानुसार मनाने की सलाह दी है। मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने भी दीपावली के इस शुभ अवसर पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed