फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   governor acharya dev vrat celebrated diwali in different way

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अनोखे अंदाज में मनाई दिवाली

Tue, 01 Nov 2016 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 01 Nov 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
governor acharya dev vrat celebrated diwali in different way

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कैंसर अस्पताल और नारी निकेतन में दिवाली मनाई। राजभवन में उनसे मिलने आए लोगों की ओर से दी गई मिठाइयां और गिफ्ट अस्पताल और नारी निकेतन में बांटे। रविवार शाम को शिमला स्थित कैंसर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे।

विज्ञापन


उन्होंने स्वयंसेवी संस्था आल माइटी बलैसिंग की ओर से संचालित निशुल्क कैंटीन में रोगियों को लंगर वितरित किया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। राज्यपाल मशोबरा स्थित नारी निकेतन भी पहुंचे।
विज्ञापन


आचार्य देवव्रत की अनूठी पहल कोई नई बात नहीं है। इससे पूर्व भी उन्होंने ऐसे कई उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। चाहे जनभागीदारी की बात हो या फिर सामाजिक बुराइयां के खिलाफ  मुहिम। हर मामले में राज्यपाल ने पहल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉल रोड और ऐतिहासिक रिज मैदान से काफिला ले जाने से किया इनकार

governor acharya dev vrat celebrated diwali in different way

राज्यपाल ने दीपावली से तीन दिन पूर्व ही शिमला के व्यस्त स्थानों मॉल रोड और ऐतिहासिक रिज मैदान से राज्यपाल का काफिला ले जाने से इनकार किया, ताकि लोगों को असुविधा न हो। परिवार के बीच रहकर हर आम और खास दीपावली का पावन पर्व मनाता आया है। यही परंपरा भी रही है, लेकिन समाज में ऐसे भी लोग हैं।

जो किसी कारणवश अस्पताल में गंभीर बीमारी के कारण उपचाराधीन हैं और रौशनी की उम्मीद में जिंदगी के संघर्ष से जूझ रहे हैं। समाज का वह स्याह दर्पण भी हैं, जहां नारी निकेतन में बेसहारा अपनों की आस में दीपावली की खुशियां बांटना चाहती हैं। इस महत्वपूर्ण दिवस पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनके साथ दिवाली मनाने का फैसला लेकर समाज को बड़ा संदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed