फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government Teacher burnt to death after house catches fire in Hamirpur himachal Pradesh

Hamirpur News: हमीरपुर भाजपा अध्यक्ष का समधी कमरे में जिंदा जला, शॉट सर्किट से मकान में लगी आग

Thu, 13 Apr 2023 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 13 Apr 2023 05:15 PM IST
सार

मृतक का बेटा विदेश में रहता है जबकि उसकी बेटी का विवाह पूर्व विधायक और भाजपा नेता बलदेव शर्मा के बेटे के साथ हुआ है। अशोक कुमार इसी साल अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

विज्ञापन
Government Teacher burnt to death after house catches fire in Hamirpur himachal Pradesh
मकान में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत सनाही के गांव चलैली में एक स्लेटपोश मकान में आग लगने से कमरे में सो रहे 57 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र महंत राम की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का समधी था। इस घटना में कमरे के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। अशोक कुमार बतौर शारीरिक शिक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कश्मीर में तैनात थे।

विज्ञापन


बुधवार शाम को भोजन करने के बाद वह अपने कच्चे स्लेटपोश मकान के कमरे में सोने चला गया। जबकि उसकी पत्नी सुनीता देवी साथ लगते पक्के मकान में सो रही थी। रात करीब 2:00 बजे अचानक शॉट सर्किट से कमरे में आग लग गई और स्लेट टूटने की जोर-जोर से आवाज आने लगी। करीब 3:00 जब पत्नी की नींद टूटी तो आग देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि अशोक कुमार ने कमरे से बाहर निकलने का काफी प्रयास किया परंतु आग और धुएं के कारण बाहर नहीं निकल पाया और दम घुटने से अंदर ही गिर कर बेहोश हो गया। इसके बाद आग लगने से उसका शरीर पूरी तरह जल गया। मौके पर पहुंची पंचायत प्रधान सरिता शर्मा ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंतु तब तक अशोक कुमार का शरीर पूरी तरह जल गया था। वहीं, कमरे के अंदर रखे गहनों और अन्य सामान सहित लाखों का नुकसान परिवार को हुआ है। मृतक का बेटा विदेश में रहता है जबकि उसकी बेटी का विवाह पूर्व विधायक और भाजपा नेता बलदेव शर्मा के बेटे के साथ हुआ है। अशोक कुमार इसी साल अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले थे।


इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने गहरा शोक प्रकट किया है और प्रशासन को परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने भी हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed