फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government should withdraw the notification of reducing salary: Rajesh

वेतन कम करने की अधिसूचना वापस ले सरकार : राजेश

Mon, 08 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Government should withdraw the notification of reducing salary: Rajesh
विवि कर्मचारियों ने कुलपति को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संगठन ने हिमाचल प्रदेश सिविल सेवाएं (संशोधन वेतन) नियम-2022 में संशोधन की अधिसूचना का विरोध किया। संगठन ने कुलपति के माध्यम से प्रदेश सरकार को मांग पत्र देकर अधिसूचना तुरंत वापस लेने की मांग की।
संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अगुवाई में उपाध्यक्ष ललित कुमार, सह सचिव मोहन लाल शर्मा, महासचिव गीता राम ठाकुर और संगठन सचिव सुरेंद्र सिंह वर्मा ने कुलपति प्रो. महावीर वर्मा से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

राजेश ठाकुर ने कहा कि एचपीयू के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने भविष्य में आम कर्मचारियों को होने वाले आर्थिक नुकसान के बारे में सरकार को अवगत करवाया है। प्रदेश सरकार के वित्त वेतन परिशोधन विभाग की छह सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश और विश्वविद्यालयों के विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों को वर्तमान और भविष्य में प्रतिमाह दस से पंद्रह हजार रुपये का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी आरंभिक श्रेणी के कर्मचारी का मासिक वेतन पहले से ही कम होता है। इस फैसले से कर्मचारी हताश और निराश हो रहे हैं। संघ ने आरोप लगाया कि कुछ लोग षड्यंत्र रचकर सरकार से कर्मचारी विरोधी फैसले करवा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक रुख रखते हुए उनकी भावनाओं के मद्देनजर वित्त वेतन परिशोधन विभाग की अधिसूचना को रद्द किया जाए, ताकि विश्वविद्यालय और आम कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed