फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government land turned out to be under scrutiny, administration removed khokha from NH

बिलासपुर: निशानदेही में सरकारी निकली जमीन, प्रशासन ने एनएच से हटाया खोखा

Sun, 04 Dec 2022 10:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Dec 2022 10:45 PM IST
सार

प्रदेश के बिलासपुर जिले के मंगरोट में धर्मशाला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखा खोखा हटा दिया गया है। प्रशासन ने रविवार को हाईवे की निशानदेही करवाई। इसमें जमीन सरकारी निकली। 

विज्ञापन
Government land turned out to be under scrutiny, administration removed khokha from NH
एनएच से हटाया खोखा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के मंगरोट में धर्मशाला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखा खोखा हटा दिया गया है। प्रशासन ने रविवार को हाईवे की निशानदेही करवाई। इसमें जमीन सरकारी निकली। इसके बाद प्रशासन ने खोखे को हटाकर इसे अपने कब्जे में ले लिया। उधर, एनएच पर खोखा रखकर हाईवे को बाधित करने के मामले में व्यक्ति की मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि हाईवे पर खोखा रखने वाले राजनकांत ने कागजों में यह जमीन उनकी होने का दावा किया था। कहा था कि कागजों में राष्ट्रीय राजमार्ग कहीं और से है। इसकी जानकारी लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन को भी दी है कि जहां खोखा रखा है, वह जमीन कागजों में उनकी है।

विज्ञापन


इसी खोखे से उनके परिवार की रोजी रोटी चलती है। उधर, रविवार को सदर तहसीलदार ने एसडीएम रामेश्वर दास की देखरेख में हाईवे की निशानदेही की। इसमें जमीन सरकारी निकली। हाईवे पर खोखा रखने वाले व्यक्ति को उसे हटाने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस बल और लोक निर्माण विभाग के कर्मी बुलाए गए। लोक निर्माण विभाग के कर्मी जेसीबी और टेंपो के साथ पहुंचे। जब वे खोखा हटाने लगे तो राजनकांत के परिवार के सदस्य विरोध करने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन लोगों को हटाया और खोखे को सामान सहित कब्जे में लिया। बता दें कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मंगरोट में हाईवे किनारे से राजनकांत का खोखा हटाया गया तो उन्होंने 1 दिसंबर को एनएच पर दावा करते हुए अपना टीन शेड लगा दिया था। 
विज्ञापन


मंगरोट में रविवार को निशानदेही करवाई गई। हाईवे की जमीन सरकारी है। स्थानीय व्यक्ति की हाईवे पर दावा करने की बात गलत है। खोखे को कब्जे में ले लिया है। हाईवे की दोनों लेन से यातायात बहाल कर दिया है। हाईवे बाधित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामेश्वर दास, एसडीएम 

राजनकांत जाएंगे अदालत
हाईवे पर खोखा रखने वाले राजनकांत शर्मा ने कहा कि प्रशासन की ओर से की गई निशानदेही गलत है। हाईवे उनकी जमीन से निकाला गया है। वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। इस खोखे से उसके परिवार की रोजी-रोटी चलती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed