फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Government Jobs: 40 posts of different categories will be filled in the High Court

Government Jobs: हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों के 40 पद, करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 01 Sep 2023 02:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Sep 2023 02:18 PM IST
सार

प्रदेश हाईकोर्ट में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 40 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई है। 

विज्ञापन
Government Jobs: 40 posts of different categories will be filled in the High Court
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 40 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई है। सहायक प्रोग्रामर के पद को छोड़कर सभी भर्तियां नियमित रूप से की जाएंगी। हाईकोर्ट की ओर से विज्ञापित किए पदों में आशुलिपिक के 5 पद (अनारक्षित), अनुवाद-हिंदी 2 पद (अनारक्षित), अनुवादक उर्दू और पंजाबी 1-1 पद (अनारक्षित), सहायक प्रोग्रामर (अनुसूचित जाति) का एक पद अनुबंध आधार पर भरा जाएगा। लिपिक के 15 पद भरे जाएंगे। इनमें अनारक्षित- 4, अनुसूचित जाति-3, अनुसूचित जनजाति-3, ईडब्लयूएस-3 और विकलांग के लिए 2 पद विज्ञापित हैं।

विज्ञापन


वहीं, 6 पद चालक के विज्ञापित किए गए हैं। चतुर्थ श्रेणी में सफाई कर्मचारी के 4 और माली के 5 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार की आयु 31 अगस्त को 18 वर्ष से कम या 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पांच साल की ऊपरी आयु सीमा में छूट केवल हिमाचल के वास्तविक अनुसूचित जाति, जन जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए स्वीकार्य है। उम्मीदवार https.//www.hphcrecruitment.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों, वेतन, शैक्षणिक योग्यता की जानकारी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट http://hphiqhcourt.nic.in पर उप्लब्ध है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अब तक 60,000 मामले चिन्हित
9 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अब तक 60,000 मामले चिन्हित किए गए हैं। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रामचन्द्र राव और न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश की सभी अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। मुख्य न्यायाधीश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षक और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इस वर्ष की यह तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत है। चौथी और अंतिम लोक अदालत का 9 दिसंबर को लगेगी। इससे पहले 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में 36,383 मामलों को निपटारा किया गया था और निपटाए गए दावेदारों को 53 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई। इस लोक अदालत के लिए 2,85,605 मामलों को चिन्हित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed