{"_id":"0ce9a31ed3289fb0ccdcf88e6d7d2332","slug":"government-give-diwali-gift-as-a-d-a-for-electricity-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड कर्मियों को दीपावली का तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड कर्मियों को दीपावली का तोहफा
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Tue, 07 Oct 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मियों को जनवरी से सितंबर तक का महंगाई भत्ता (डीए) देने पर जल्द ही फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
18 अक्तूबर को होने वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (बीओडी) की बैठक में प्रस्ताव लाने की तैयारी है। चतुर्थ श्रेणी के हजारों कर्मचारियों को एक इंक्रीमेंट देने पर भी इस बैठक में निर्णय लिया जा सकता है।
बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिली तो कर्मचारियों को एक हजार रुपये से अधिक का लाभ होने की संभावना है। बैठक में संशोधित ग्रेड पे देने पर भी औपचारिक मुहर लगाई जाएगी। ऐसे में बिजली कर्मियों को एक साथ दोहरा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी ने बताया कि बीओडी की बैठक 18 अक्तूबर को तय की गई है। इस बैठक में कर्मचारियों से जुड़े मामलों को लाया जाएगा।
इसमें डीए और संशोधित ग्रेड पे सहित अन्य मसले शामिल हैं। इसको लेकर बोर्ड की ओर से होमवर्क किया जा रहा है।