फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   government giv relaxsation on forest gaurd recruitment

फोरेस्ट गार्ड भर्ती में युवाओं को बड़ी राहत

Tue, 09 Sep 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 09 Sep 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
government giv relaxsation on forest gaurd recruitment

हिमाचल सरकार ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा एक साल बढ़ा दी है। आवेदन की आयु सीमा अब 28 साल रहेगी। पहले ये 27 साल तय थी। एक साल की राहत प्रदान की गई है।

विज्ञापन


सरकार के इस फैसले से भर्ती के लिए ओवरएज हो चुके युवाओं को बड़ी राहत मिली है। इधर, महकमे में नई भर्तियों पर भी विचार हो रहा है। 18 पद रेंजर, 75 क्लर्क के पदों पर भी भर्ती होगी। इसके अलावा फॉरेस्ट गार्ड के पद भरने पर विचार है।
विज्ञापन


महकमे के तीन दर्जन दैनिक भोगियों को रेगुलर होने का तोहफा मिल सकता है। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि सरकार ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा में एक साल की छूट दी गई है। नई भर्तियों पर भी विचार किया जा रहा है। तीन दर्जन दैनिक भोगियों को नियमित करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, वन विभाग गिरे पड़े वृक्षों के गेल्टू बनाकर इन्हें नीलाम करने की नीति बनाने पर विचार कर रहा है। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी रेंजर्स और वन कर्मी एसोसिएशन के समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि पेड़ों का कटान कर और इनके स्लीपर बनाकर इन्हें जंगल से काफी दूर स्थित निगम के बिक्री डिपुओं में लाने की बजाय इनके गेल्टू बनाकर जंगल के समीप सड़क किनारे नीलाम करने की नीति बनाने पर विचार किया जा रहा है। इससे न केवल मजदूरी देने से बचा जा सकेगा बल्कि निगम को लकड़ी के परिवहन तथा अन्य खर्चों में भी बचत होगी।

भरमौरी ने कहा कि विभाग ने पुलिस विभाग की तर्ज पर वन अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया है। वन निगरानी पोस्टों को पुन: आरंभ किया जाएगा।


विभाग ने वन सीमाओं को लकड़ी की बजाय सीमेंट के खंभों से बाड़ा लगाने का निर्णय लिया है। वन मंत्री ने डिप्टी रेंजरों तथा वन रक्षकों की स्थानांतरण नीति संबंधी मांगों को सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed