फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   government gave the a big gift to doctors

सरकार ने डॉक्टरों को दिया बड़ा तोहफा

Tue, 19 Aug 2014 10:46 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
government gave the a big gift to doctors

सरकार ने अनुबंध आधार पर नियुक्त सभी आयुर्वेदिक डॉक्टरों का वेतन बढ़ा दिया है। प्रदेश में तैनात लगभग 500 आयुर्वेद डॉक्टरों को 3825 रुपये का इन्क्रीमेंट दिया है।

विज्ञापन


राज्य वित्त विभाग की सहमति के बाद प्रधान सचिव आयुर्वेद के कार्यालय ने इस पर फैसला ले लिया है। ये डॉक्टर लंबे समय से नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) की मांग उठा रहे थे।
विज्ञापन


एनपीए देने के बजाय सरकार ने इनके वेतन में बढ़ोतरी कर दी है। अब इन्हें 15,300 रुपये के बजाय 19,125 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। प्रधान सचिव आयुर्वेद संजय गुप्ता ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 डॉक्टरों को मिलेगा फायदा

government gave the a big gift to doctors

आयुर्वेद विभाग में राज्य लोक सेवा आयोग और बैच आधार पर अब तक 500 आयुर्वेद डॉक्टर अनुबंध आधार पर नियुक्त हैं। इनमें से प्रत्येक को 15,300 रुपये का मासिक वेतन दिया जा रहा था।

ये चिकित्सक वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। वेतन न बढ़ाने की स्थिति में एनपीए की मांग कर रहे थे। इनका मांग थी कि इन्हें एलोपैथिक चिकित्सकों की तर्ज पर तमाम लाभ दिए जाएं।

सरकार के फैसले से इन्हें काफी लाभ मिलेगा।

सरकार पर पड़ेगा सवा दो करोड़ का बोझ

government gave the a big gift to doctors

वित्त विभाग ने इनकी मांगों का तोड़ निकालते हुए यह तय किया है कि इनमें से प्रत्येक के वेतन में 3825 रुपये की बढ़ोतरी की जाए। यह वेतन तमाम आयुर्वेद अनुबंध डॉक्टरों का बढ़ा है।

चाहे वे आयुर्वेद अस्पतालों या डिस्पेंसरियों में तैनात हों या फिर स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त हों। सरकार पर इससे लगभग सवा दो करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ पडे़गा।

उधर, डॉक्टरों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed