फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   government employees have been involved in theMunicipal cadre.

कर्मचारियों की प्रमोशन पर ब्रेक, सरकार का बड़ा फैसला

Sun, 08 Feb 2015 08:27 PM IST
राकेश राणा/ अमर उजाला, मंडी
राकेश राणा/ अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 08 Feb 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
government employees have been involved in theMunicipal cadre.

प्रदेश में नगर परिषद और नगर पंचायत में तैनात कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने झटका दिया है। इन कर्मचारियों को म्यूनिसिपल कैडर में शामिल किया गया है। मात्र चार श्रेणियों को ही प्रदेश कैडर में रखा गया है।

विज्ञापन


प्रदेश भर की 50 नगर पंचायतों और नगर परिषदों में कार्यरत करीब पांच हजार कर्मचारियों को म्यूनिसिपल कैडर में शामिल करने से उनकी प्रमोशन प्रभावित होगी।

प्रमोशन की राह देख रहे नप कर्मचारियों में सरकार की इस अधिसूचना से हड़कंप मचा हुआ है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में 18 जनवरी 2012 को नप कर्मचारियों को स्टेट कैडर में शामिल किया गया था।

विज्ञापन

सरकार ने जारी की अधिसूचना

government employees have been involved in theMunicipal cadre.

लेकिन, वर्तमान कांग्रेस सरकार ने 28 जनवरी 2015 को अधिसूचना जारी कर इन्हें म्यूनिसिपल कैडर में शामिल कर दिया है। जिससे कर्मचारियों में रोष है।

इधर, स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश ने सरकार की ओर से जारी अधिसूचना का विरोध किया है। महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि सरकार के इस फैसले से उनकी प्रमोशन प्रभावित होंगी।

लिपिक पद पर कार्य करने वाला कर्मचारी इसी पद से सेवानिवृत्त होगा। महासंघ ने इस अधिसूचना का विरोध किया है। उन्होंने सरकार से अधिसूचना को निरस्त करने की मांग की है।

यह है डर

government employees have been involved in theMunicipal cadre.

कर्मचारियों का मानना है कि अगर इनका कैडर सरकार से अलग कर दिया जाता है तो ये निरंकुश व्यवस्था के तहत आ जाएंगे। राज्य सरकार का हस्तक्षेप न होने से वेतन देने में देरी हो सकती है।

इनकी प्रमोशन के मामले लटक सकते हैं। ये नगर निकायों के प्रमुखों की दया के पात्र बन जाएंगे। शहरी एवं विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि नप कर्मचारियों को म्यूनिसिपल कैडर में शामिल किया गया है।

चार श्रेणियों को स्टेट कैडर में रखा गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। नप कर्मचारियों की अधिसूचना को निरस्त करने की मांग पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed